चंगर क्षेत्र में बनेगा भव्य श्री राम मंदिर : केवल पठानिया

by
एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंगर क्षेत्र में शीघ्र ही भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने दी।
वे आज लपियाणा में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि शाहपुर में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसी कड़ी में अब चंगर क्षेत्र में भी मंदिर निर्माण की योजना तैयार की गई है। चंगर कांग्रेस कमेटी के सहयोग से स्थान चिन्हित कर जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर पठानिया ने यह भी जानकारी दी कि लपियाणा में 15 लाख रुपये की लागत से वन विभाग के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि जनता को समय पर सुविधाएं मिल सकें।
श्री हनुमान जयंती के अवसर पर केवल पठानिया ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आज लदवाड़ा, रैत, क्यारी एवं अन्य स्थानों पर आयोजित हनुमान जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया, हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक डोगरा, स्वामी और चौधरी को सदन ने दी श्रद्धांजलि : विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर , सदन के नेता मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को तीन पूर्व विधायकों टेक चंद डोगरा , नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी 3.0 : गरीब, युवा अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण को रहेगा समर्पित – हर वर्ग का ध्यान रखना है मोदी की नीति, भ्रष्टाचार रहित विकास के नाम रहे दस साल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कांगड़ा/धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के अक्षरशः पालन होने की पूरी गारंटी है। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत- डी.सी कुल्लू

कुल्लू : उपयुक्त कुल्लू तारुल एस रवीश ने आज अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस पर सांफिया फाउडेंशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार व जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को और बेहतर सुविधा प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!