माहिलपुर , 3 फ़रवरी : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को नशा करते हुए नशा करने के सामान के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग करते हुए कोटफातुही लिंक रोड पर जा रहे थे तो झाड़ियों में नशा कर रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसे पकड़कर कर उसके पास से नशा करने का सामान एक पन्नी, लाइटर और दस का नोट बरामद किया, इस संबंध में उक्त युवक के विरुद्ध थाना माहिलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
