नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

by

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त
पटियाला:
बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है। नशों से छुटकारा पा कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने अपने जैसे दूसरे नौजवानों को भी नशे की बीमारी से दूर रहने की अपील की है।
रेड क्रास सोसाइटी की तरफ से चलाए जा रहे साकेत नशा मुक्ति और पुर्नावास केंद्र से उपचार करवा कर ठीक हुए, एक युवक का कहना है कि सरकार की तरफ से शुरू की गई नशा छुड़ाओ मुहिम ने उसे फिर से नई ज़िंदगी प्रदान की है। नशे का सेवन करके समाज से अलग-थलग हुए एक युवक ने नशा छोड़ने के बाद अपनी पहचान छिपाते हुए बताया कि नशा त्यागने के बाद उसने फिर से परिवार और समाज में गुम हो चुके प्यार और सम्मान को वापिस पाया है।
युवाओं ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि केमिकल नशा शरीर में जान नहीं छोड़ता और नशे की हालत में जहाँ हर वक्त अपराथ होने का डर बना रहता है, वहीं नशों की ओवर डोज के चलते कई युवा अपनी कीमती जान गवाँ चुरके हैं। नशों की दुषपरिणाम देखते हुए इन्हें जल्द से जल्द छोड़ना ही उचित है। साकेत अस्पताल में नशों की लत को छोड़ने में सफलता हासिल कर चुके युवाओं का गहना है कि जो युवा वर्ग आज भी किसी न किसी प्रकार के नशे का शिकार हो रहा है वह इससे छुटकारा पाने के लिए पंजाब सरकार के सरकारी सहायता प्राप्त साकेत अस्पताल में भर्ती होकर नशे की लत से बिना किसी तकलीफ के छुटकारा पा सकता है। नशों को तेयाग चुके युवाओं का कहना है कि नशा छोड़ने के लिए महज इच्छा शक्ति की जरूरत है और ये इच्छा शक्ति परिवार और समाज प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास करने से मिल सकती है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर परमिंदर कौर मनचंदा का कहना है कि नशा छुड़वाने के लिए महज दवा ही नहीं बल्कि दूसरे साधनों के द्वारा उस की सोच और व्यवहार में भी तबदीली लाने की ज़रूरत होती है। उन्होंने बताया कि दवा के साथ-साथ उनकी काउंसलिंग, योगा, प्रार्थना भी, उन्हें नशों की दलदल से दूर ले जाने में सफल होती है। उन्होंने बताया कि उनके 25 साल के कार्यकाल में उन्होंने सैंकड़ों नौजवानों को फिर से ज़िंदगी की तरफ लौटते देखा है, जिसमें सरकार, स्टाफ और नौजवानों की इच्छा शक्ति बराबर की हिस्सेदार रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: आशिका जैन

ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम – चुनाव प्रक्रिया में बढिय़ा कारगुजारी करने वालों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित – कहा, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं...
article-image
पंजाब

बेटे को SI भर्ती करवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया आप विधायक बलकार सिंह ने : मजीठिया

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी से विधायक बलकार सिंह पर आरोप लगाया कि बलकार सिंह ने अपने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। मजीठिया...
article-image
पंजाब

सोहन सिंह ठंडल की घर वापसी – शिरोमणि अकाली दल में फिर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजनीतिक गलियारों में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला जब वरिष्ठ नेता सोहन सिंह ठंडल ने औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में वापसी की। वे कुछ माह पूर्व...
पंजाब

युवती मोबाइल लेती थी झपट : युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात करने वालों के मोबाइल झपट लेती थी

चंडीगढ़ : पुलिस ने दो युवती युवक झपटमारों को गिरफ्तार किया है, जो युवक के साथ मिलकर वारदात करती थी। युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात...
Translate »
error: Content is protected !!