मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: आशिका जैन

by

ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम
– चुनाव प्रक्रिया में बढिय़ा कारगुजारी करने वालों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित
– कहा, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
– नए मतदाताओ
होशियारपुर, 25 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे रविवार ज़िला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स होशियारपुर में राष्ट्रीय वोटर दिवस के जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू भी मौजूद थे। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में स्कूलों व कालेजों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता व नाटक के माध्यम से भारत के मजबूत लोकतंत्र और वोट की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने जिला वासियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे सफल बनाने में मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपना मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में हम सबकी भागीदारी होनी बहुत जरूरी है और हमें बिना किसी लालच में आए अपने विवेक के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते कहां की वे सारा वर्ष वोट बनाने के काम में लगे रहते हैं तथा चुनाव आने पर उसे पूरी तनदही से करवाते हैं। इस मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए तथा युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने एसडीएम-कम-चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी 43-होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर को
सर्वश्रेष्ठ ईआरओ, भूपिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ बीएलओ
बूथ लेवल अधिकारी 43-होशियारपुर, सर्वश्रेष्ठ नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा को जिला रिसोर्स कोऑर्डिनेटर,  नोडल ऑफिसर स्वीप अधिकारी के तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशंसा पुरस्कार सरकारी कॉलेज होशियारपुर और डीएवी कॉलेज होशियारपुर को दिए गए।

इस दौरान वोटर जागरुकता संबंधी नुक्कड़ नाटक भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो से ज्यादा हेरोइन पुलिस ने की जब्त : 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 14 जून । अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले की जांच के दौरान स्थापित अग्रिम और पश्चवर्ती कड़ियों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने से बदलेगी देश के राजनीति की दशा और दिशा- एक पेड़ मां के नाम अभियान ने बदला पर्यावरण के प्रति लोगों का नजरिया : जयराम ठाकुर

‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों की अपेक्षाओं को दिया एक नया मंच एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक: पंजाब की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगड़ : बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन...
article-image
पंजाब

बर्खास्त पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार : आय से अधिक संपत्ति के मामले में

एनटीएफ द्वारा 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कर्मी अमनदीप कौर को सोमवार को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफतार किया...
Translate »
error: Content is protected !!