सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

by

चंडीगढ़ :  पिछले साल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इमसें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ की सड़क पर कचरा बीनते दिखे। वे इस उम्र में हर रोज सड़क से कचरा उठाकर चंड़ीगढ़ को साफ-स्वच्छ बनाने की पहल पिछले 3-4 साल से चला रहे हैं।

वीडियो वायरल होने पर बुजुर्ग के इस कदम की चारों तरफ तारीफ हुई। जब मीडिया और प्रशासन बुजुर्ग तक पहुंचा तो खुलासा सुनकर सब दंग रह गए। ये बुजुर्ग पूर्व आईपीएस अधिकारी था। डीआईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-49 स्थित आईएएस/आईपीएस सोसाइटी में रहते हैं। अब केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी का नाम इंदरजीत सिंह सिद्धू है। उन्होंने अपनी उम्र और हैसियत के इतर चंडीगढ़ को साफ स्वच्छ शहर बनाने का बीड़ा उठाया। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जब पद्म श्री पुरस्कारों की सूची में उनका नाम दिखा तो इंदरजीत सिंह सिद्धू की चर्चा दोबारा शुरू हुई।

‘लोग पागल समझते, मजाक उड़ाते’

इंदरजीत सिंह सिद्धू 1964 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। करीब 30 साल पहले डीआईजी के पद से रिटायर्ड हुए। सुबह पांच बजे उठकर वह सेक्टर-49 और आसपास सड़क और पार्कों में कूड़ा बीनते हैं। इंदरजीत सिंह कहना है कि कुछ लोग पागल समझते हैं। मेरा मजाक उड़ाते हैं, लेकिन सफाई करने में मुझे कोई शर्म नहीं है। उनकी पहल का नतीजा यह हुआ कि अब मोहल्ले के अन्य लोग भी इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं। उनका लक्ष्य चंडीगढ़ को देश में सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। उनका कहना है कि जब तक शरीर साथ देगा तब तक सफाई अभियान चलाता रहूंगा।

संगरूर में जन्म, अमृतसर में तैनाती और चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाने की ख्वाहिश

इंदरजीत सिंह सिद्धू का कहना है कि हर जगह सफाई होने से अच्छा लगता है। मुझे भी साफ-सफाई पसंद है। मगर चंडीगढ़ में पढ़े-लिखे लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते देखने पर दुख होता है। लोग वीडियो बनाते हैं और पागल समझते हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है, लेकिन स्वच्छता रैंकिंग में शहर पिछड़ गया। यह उन्हें अच्छा नहीं लगा। इसके बाद ही उन्होंने खुद ही सफाई का बीड़ा उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी को शिक्षा नहीं दे रहा हूं। बस खुद ही लोगों का कूड़ा उठा रहा हूं।

मूलरूप से पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले इंदरजीत सिंह आतंकवाद के दौर में अमृतसर सिटी एसपी रहे हैं। साल 1986 में वह चंडीगढ़ आ गए। करीब आठ साल बाद 1996 में डीआईजी के पद से सेवानिवृत्ति ली। उनका एक बेटा विदेश में रहता है। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने दिए बहाली कार्यों में गति लाने के निर्देश : मानसून आपदा के पश्चात राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

एएम नाथ। कुल्लू, 09 अक्टूबर — जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, 27 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान : पुरानी पेंशन को लेकर पंजाब में आर-पार की लड़ाई

सुनाम: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुनाम के गांव तोलावाल की अनाज मंडी में प्रदेशभर से जुटे...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सक्षम वशिष्ट ने सी.ए.जी. की राष्ट्रीय परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

20 वर्षीय छात्र ने देशभर में किया पंजाब का नाम रोशन, अध्यापक मोहित मोहन के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान होशियारपुर। होशियारपुर के 20 वर्ष के सक्षम वशिष्ट ने सर्टिफिकेट कोर्स फ़ॉर अकाउंटेंट्स ऑफ पंचायत एंड...
article-image
पंजाब

पानी का स्तर नीचे आने के बाद लोगों ने की घर वापसी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद पड़े सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आनलाइन कोचिंग की विशेष व्यवस्था, स्टेशनरी सामान भी करवाया जाएगा उपलब्ध: डिप्टी कमिश्नर

लोगों के पुर्नवास को लेकर प्रशासन चला रहा विशेष अभियान, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगे 61 मैडिकल कैंपों में 8657 लोगों का किया गया चैकअप महिताबपुर में लगाए गए बाढ़ राहत कैंप में डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!