कांग्रेस सरकार के गठन में हिंदुओं ने प्रमुख भूमिका निभाई : पंकज

by

गढ़शंकर: पंकज कृपाल एडवोकेट, को चेयरमैन, पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल और सदस्य श्री गुरु रविदास फाउंडेशन ने प्रैस को संबोधन करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बुलाई गई शहरी हिंदुओं की बैठक में मनीष तिवारी के अलावा एक भी ऐसा हिंदू नेता नहीं था, जिसने खुद या उसके परिवार ने हिंदुओं या पंजाब के लिए कुछ किया हो| उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी के पिता पंजाब और पंजाबियत के लिए आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हो गए थे| उन्होंने कहा कि लंबे समय से पंजाब में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों जाट हैं, इनमें से कोई भी तथाकथित हिंदू नेता उस समय नहीं बोला था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बैठक में किसी ने भी आतंकवाद के दौरान शहीद हुए 35 हजार परिवारों को मुआवजा देने और उन्हें शहीद घोषित करने का मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के इन तथाकथित हिंदू नेताओं में से किसी भी नेता ने हिंदू बहुल आबादी वाले शहरी क्षेत्र की विधानसभा सीटें जाट नेताओं को दिए जाने का कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि सही मायने में राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के गठन में हिंदुओं ने प्रमुख भूमिका निभाई थी, लेकिन सरकार द्वारा हिंदुओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सभी प्रमुख जाट सिख नेताओं जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन, मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा अर्बन, राणा गुरजीत सिंह कपूरथला अर्बन, कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों फरीदकोट अर्बन, बावा हेनरी जालंधर नॉर्थ, हरकमलजोत मोगा, आदि को चुनाव लड़ने के लिए हिंदू बहुल आबादी वाली शहरी सीटों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सभी प्रमुख जाट सिख नेताओं को हिंदू बहुल आबादी वाली शहरी सीटों को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में लड़कर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चलो देर से ही सही, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साढ़े चार साल बाद हिंदुओं को याद तो किया| उन्होंने कहा कि वोट लेकर हिंदुओं को नजरअंदाज करने की नीति जारी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब के हिंदुओं का एक सम्मेलन बुलाकर इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्राइवर घायल -निहंगों ने यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस पर किरपाणों से किया हमला

फतेहगढ़ साहिब : कुछ निहंगों ने रोडवेज की बस पर हमला कर दिया। फतेहगढ़ साहिब के जीटी रोड पर सरहिंद थाने के पास निहंगों ने किरपाणों से हमला कर लुधियाना डिपो की बस में...
article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में महिला की हत्या का मामला : हत्यारे न पकड़े तो सोमवार को शव को बंगा चौक में रखकर होगा रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 फरवरी: गत दिवस बीत क्षेत्र के महिंदवाणी गुज्जरां गांव में गोली मारकर हत्या की गई बुजुर्ग महिला रचना देवी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला के गांव...
article-image
पंजाब

बेअदबी से संबंधित विधेयक राज्यपाल को भेजा गया : कड़े दंड का है प्रावधान

चंडीगढ़, 17 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने बेअदबी से संबंधित विधेयक को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अनुमोदन के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार

बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना :       मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार किया। मान ने जगराओं में एक बड़ा रोड...
Translate »
error: Content is protected !!