नशा निवारण और सड़क सुरक्षा पर प्रतिबद्ध प्रशासन : DC जतिन लाल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 30 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वे मंगलवार को डीआरडीए बैठक हाल में राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन-कॉर्ड) के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति तथा इसके उपरांत आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठकों में पुलिस अधीक्षक अमित यादव, जिले के सभी एसडीएम, पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*स्कूलों में प्रतिदिन ‘मॉर्निंग प्रेयर’ के दौरान दिलाई जाएगी नशा निवारण की प्रतिज्ञा*
एन-कॉर्ड बैठक के दौरान उपायुक्त ने नशे के विरुद्ध जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों में प्रतिदिन मॉर्निंग प्रेयर के दौरान नशा निवारण एवं जागरूकता से संबंधित प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को एक समान (यूनिफॉर्म) प्रतिज्ञा प्रारूप उपलब्ध करवाया जाएगा।May be an image of text
*पंचायतों में गठित नशा निवारण समितियों की सक्रियता पर ज़ोर*
जतिन लाल ने जिले की सभी पंचायतों में गठित नशा निवारण समितियों की सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम प्रत्येक माह इन समितियों की बैठकों की कार्यवाही का विवरण अनिवार्य रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी 245 ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है। इनके माध्यम से नशे के विरुद्ध संगठित एवं निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चिट्टे को लेकर जिले की 10 संवेदनशील पंचायतों पर विशेष फोकस रखते हुए निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियों को और सशक्त किया गया है।
*एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना में होगी वॉकाथॉन*
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत आगामी समय में जिले में एक बड़ी जागरूकता पदयात्रा (वॉकाथॉन) आयोजित की जाएगी। इसमें सभी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ नशा निवारण समितियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट लक्ष्य नशामुक्त हिमाचल का निर्माण है और इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार चिट्टे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है, जिसमें जनभागीदारी सबसे अहम कड़ी है।
*पुलिस को हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करें विभाग*
उपायुक्त ने कहा कि नशे के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग को जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो, सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग को शीघ्र ही ड्रग डिटेक्शन किटें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में आयोजित नशा निवारण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का मासिक विवरण नियमित रूप से साझा किया जाए।
*जनवरी में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह*
इसके उपरांत आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जनवरी माह को जिले में सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से जन-जागरूकता गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की निरंतर पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी मुख्य बाजार क्षेत्रों में घोषित नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन की नियमित निगरानी करने तथा आमजन की सुविधा के लिए ऐसे स्थानों पर सूचनात्मक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।
May be an image of studying and table
*सड़क सुरक्षा में सख्ती से दिखा सुधार : एसपी*
वहीं, बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा में सख्ती के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बड़ूही–अम्ब सड़क मार्ग पर, जहां पहले प्रतिदिन कई दुर्घटनाएं होती थीं, वहां बीते एक माह में दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है और दिन के समय दुर्घटनाएं लगभग शून्य हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह सुधार बैरिकेडिंग, इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती, पुलिस की निरंतर मौजूदगी तथा कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार और संकेतक एवं बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे।
*सूचनाएं साझा करें विभाग*
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभाग पुलिस के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं इंटेलिजेंस एक्सचेंज को मजबूत करें। विशेषकर स्कूलों, कॉलेजों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े इनपुट इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इन बैठकों में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार एवं उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल, डीएसपी अजय ठाकुर एवं मोहन रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्णियां करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर परशुराम युवा वाहिनी सभा ने डीसी को दिया ज्ञापन

रोहित भदसाली। ऊना : जिले के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्णियां करने और सरकारी अधिकारी के खिलाफ अपशब्द बोलने के आरोप लगाते हुए परशुराम युवा वाहिनी सभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रा.व.मा.पा. कोठों के 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भवन की रखी आधारशिला : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में व्यय होंगे 9560 करोड़ रुपए – डॉ. शांडिल

सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 वर्षीय टोडरी देवी ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

एएम नाथ : मंडी :  पंचायत राज चुनाव–2026 में ग्राम पंचायत पोंटा के वार्ड नंबर 2 की 100 वर्षीय टोडरी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत आस्था दिखाई।...
Translate »
error: Content is protected !!