नशा माफिया तांडव मचा रहा, किसके संरक्षण में फल फूल रहा है नशा -प्रदेश में नशा बेकाबू, आए दिन नशे के ओवर डोज से मौतें, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

by
एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज से तीन मौतें, किंगपिन पुलिस की पहुंच से दूर
फेमस होने के लिए कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार अपने चरम पर है। नशे की वजह से प्रदेश में लोग जान गवां रहे हैं। नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। जो वर्तमान हालात हैं वह वह बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में नशे के ओवर डोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है। यह आधिकारिक तौर पर समाचारों में आया है, असली संख्या और भी बड़ी है, ऐसे बहुत मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। यह सोचकर मन दुख से भर जाता है कि नशे की वजह से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। देवभूमि के युवाओं के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमें नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल है। दुःखद स्थिति यह है कि इस पूरे प्रकरण में सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नशे के बड़े सौदागर माफिया अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करे। भारतीय जनता पार्टी नशे के खिलाफ लड़ाई सरकार का साथ पूरा साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश से नशे की विदाई होनी चाहिए और नशा माफिया का साम्राज्य नष्ट होना चाहिए। इसके लिए विपक्ष सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हम अपने प्रदेश के युवाओं को नशे के मकड़जाल में नहीं फंसने दे सकते हैं। भाजपा नशे के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। 19 जुलाई 2024 को ऊना में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति में नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई का प्रस्ताव भी पास किया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार आई है प्रदेश में नशे का आतंक बेकाबू हो गया है। उसके पीछे नशा माफिया को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण है। संरक्षण की वजह से प्रशासन भी कई बार अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है। ऐसा एक बार नहीं बार-बार देखने को मिला जब प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफिया के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने की सोची तो राजनीतिक दखल उसमें आड़े आया। हाल ही में नशा माफिया, पुलिस और राजनैतिक गठजोड़ का मामला सामने आया। हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने उस बारे में भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की। हाल ही में पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए, आलापुलिस अधिकारियों की निष्ठा पर भी सवाल उठाए गए। हैरानी इस बात की है कि इस पर भी सरकार खामोश रही। पुलिस के ऊपर इस तरह से उंगली उठाने वाले नेताओं पर सरकार की खामोशी से इस लड़ाई में हमारा ही नुकसान होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि किसी भी सूरतेहाल में एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़े नशा माफिया और उनका सहयोग देने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबारियों के साथ जुड़ा हर आदमी कानून और समाज का अपराधी है और उसकी जगह सिर्फ जेल है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में अब ख़ुद को दिखाने की एक होड़ मची है, इसलिए वह ऐसा बयान देते हैं, जिससे वे कांग्रेस आलाकमान की नज़र और चर्चा में आ जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके सेवाकाल में भारत का कद दुनिया में बहुत ऊंचा हुआ। उनके नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक तरक्की की है। दुनिया भर में उन्हें जो मान-सम्मान मिला है, वही उनके कद को बताने के लिए पर्याप्त है। इसलिए मशहूर होने के लिए कांग्रेस के नेताओं को उल्टी सीधी बातें बंद करनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम, पोक्सो एक्ट और अन्य अधिनियमों से करवाया अवगत

हमीरपुर 20 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति बड़सर के सहयोग से ग्राम पंचायत सौर के कार्यालय परिसर में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार भेड़ पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प :

भेड़पालको के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर आयोजित ऊना : पशुपालन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज उपनिदेशक पशु पालन विभाग के प्रांगण में भेड़-पालक जागरूकता एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंघ सभा गुरुद्वारा गोंदपुर बुल्ला ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

रोहित जसवाल। हरोली । सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब गोंदपुर बुल्ला द्वारा लिवासा ग्रुप (आईवीवाई अस्पताल) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED का दावा : जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहेकी अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए ED ने दावा...
Translate »
error: Content is protected !!