नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

by

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत पंचायत के प्रतिनिधि हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे के खिलाफ़ पंचायत स्तर पर पैदल मार्च, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक को अलग-अलग चरणों में पंचायतों के अलग-अलग समूहों में आगे ले जाया जायेगा एवं अभियान के तहत रावमापा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चें अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चें लोगों को नाटक और प्रभात फेरी के जरिए मेंटर टीचर की अध्यक्षता में समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। इसके अलावा युवा क्लब और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी अभियान का एहम हिस्सा होंगे।
नशा मुक्त ऊना अभियान के ऊपर अधिक से अधिक लोगों से बात करके पंचायत स्तर पर ही सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों को नुक्कड़ नाटक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी।
बैठक में खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर ,तहसीलदार हरोली, एएसआई हरोली, और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गई बीजेपी : अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ने पर संघ ने किया वीरेंद्र कंवर को सम्मानित

ऊना: बजट 2022-23 में पंचायत चौकीदारों का मानदेय 900 रुपए बढ़ाकर 5400 रुपए करने पर पंचायत चौकीदार संघ ने आज थाना कलां में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को सम्मानित किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता व महिलाओं की सुरक्षा पर की चोट

मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल में किया जागरूक किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला कारागार में महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद अंडर ट्रायल एक महिला कैदी की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला न्यायिक हिरासत में चल रही थी।...
Translate »
error: Content is protected !!