नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने वाले सच्चे देशभक्त : न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर

by

जिला मुख्यालय चंबा में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास बारे दी जानकारी

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा द्वारा आयोजित इस विशाल विधिक साक्षरता शहर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

शिविर में नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण-भूमंडल रक्षण तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास से संबंधित कानूनी पहलुओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों से आए पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, शिक्षण संस्थानों के अध्यापकों व विधार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त समाज तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सच्चा देशभक्त है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण ही पिछले वर्षों में अनापेक्षित आपदाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रत्येक नागरिक को व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत है तभी आने वाली युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज के नैतिक मूल्यू में गिरावट आ रही है।

उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कभी भी नशे का उपयोग न करें तथा ऐसे मित्रों व सहयोगियों से दूरी रखें जो किसी प्रकार के नशे का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही है जो सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में सहयोग करते हुए तरक्की व सफलता की राह पर आगे बढ़ाने में मददगार बने। कार्यक्रम में निशुल्क कानूनी सहायता के विषय में भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज भारत का संकल्प विषय पर अधिवक्ता डी पी मल्होत्रा तथा किरण सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण भू रक्षण के विषय में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के छात्रों दिवेश व तमन्ना ने महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। आपदा पीड़ित पुनर्वास के संबंध में पुलिस विभाग के निरीक्षक गगनदीप सिंह तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज ने भी संबंधित विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस विशाल विधिक साक्षरता शिवर का शुभारंभ प्रातः 11:00 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया। इस आयोजन में प्रीति ठाकुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व अन्य अन्य विशिष्ट मेहमानों का स्वागत किया तथा आयोजन से संबंधित विषय व उद्देश्य बारे अपने विचार सांझा किये। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास आज के समय में महत्वपूर्ण व संवेदनशील बिषय हैं। इस कार्यक्रम में निखिल अग्रवाल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा ने आयोजन में सम्मिलित होने के लिए मुख्य अतिथि सहित आए सभी अन्य अतिथियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।


आयोजन स्थल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा, राष्ट्रीय आपदा बचाव दल, जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए थे, जिनमें स्वास्थ्य, वन, कृषि, बागवानी, आयुष, मत्स्य पालन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा श्रम विभाग शामिल थे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत मुख्य अतिथि में सभी प्रदर्शनी बूथों का विस्तृत अवलोकन किया।


इस अवसर पर रमनीक शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक दंडाधिकारी चंबा पार्थ जैन, डलहौजी दिव्य शर्मा, तीसा सुमित ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के संयुक्त निदेशक केशव राम, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक भाग सिंह, वार एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष मदन रावत, सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधिगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट टला : हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियां हुई अपग्रेड

एएम नाथ। चम्बा :   केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल की पानी की प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल प्रतिबंधित : प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी पहली जून से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश भर में नेशनल हेराल्ड स्कैम का बचाव करना शर्मनाक एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!