नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

by

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इफको के मुख्य क्षेत्र प्रबन्धक भुवनेश पठानिया ने बताया कि नैनो यूरिया पारंपरिक दानेदार यूरिया उर्वरक के उपयोग को कम करेगा और यूरिया के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। यह यूरिया उर्वरक के उपयोग की लागत को कम करेगा और हमारे किसानों की फसल पैदावार में भी वृद्धि होगी।
भुवनेश पठानिया ने बताया कि इफको विश्व की अग्रणी संस्था द्वारा इफको नैनो यूरिया का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें ऊना व हमीरपुर जिला के 200 से भी अधिक सहकारी सभाओं के पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान व इफको डेलीगेट जुड़े। जिसमें इफको के अधिकारियों ने नैनो यूरिया के इस्तेमाल करने तथा इफको के अन्य उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक ऊना जिला के किसानों, सहकारी सभाओं व इफको बाजार ऊना के माध्यम से 6000 बोतल से अधिक इफको नैनो तरल यूरिया उपलब्ध करवाया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आगे आए

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा ;..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट ITI कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब के बैनर तले झूठे वादों की लोहड़ी मनाई

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, सेक्टर 36, चंडीगढ़ में चल रहे पक्के मोर्चे के 23वें दिन पंजाब सरकार की झूठे वादों की लोहड़ी मनाई गई। लोहड़ी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसने किसे धक्का दिया – भाजपा के दो सांसद ICU में, राहुल पर लगे आरोप तो कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी गुरुवार को संसद में जख्मी हो गए। वो संसद भवन की सीढ़ियों से गिर गए और उन्हें व्हील चेयर बैठाकर बाहर ले जाया गया।  इसके...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
Translate »
error: Content is protected !!