नशीली गोलियों सहित एक नौजवान गिरफ्तार

by
गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी समुद्रा की चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमिंदर कौर द्वारा
पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान एक नौजवान को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह की मौजूदगी में चौकी इंचार्ज परमिंदर कौर ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित समुद्रा से गांव चक गुजरा की ओर गश्त पर जा रहे थे तो सामने से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर वापस भागने लगा। तो पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम जसकरण सिंह निवासी संहूगडा बताया और शक के आधार पर तलाशी के दौरान उससे 31 पत्ते नशीली गोलियों के बरामद हुए। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज करके
जांच शुरू कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में वशिष्ठ जठेरो का वार्षिक मेला मनाया श्रद्धापूर्वक

गढ़शंकर  – सती माता मंदिर तप अस्थान महेशायाना गढ़शंकर में वशिष्ट जठेरो का वार्षिक मेला बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सती माता जी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के परिसर में दहाजा (साल ) करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी – बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों व निहंग संगठनों के बैठक श्री खुरालगढ़ साहिब में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल दहला देने वाली वारदात : भाई ने बड़ी बहन को मारी पांच गोलियां…. मौके पर ही हुई मौत

 सोनीपत  :  हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक युवक ने अपनी बड़ी बहन को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार : 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद

एएम नाथ। शिमला/ मंदसौर :  मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82...
Translate »
error: Content is protected !!