नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 13 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को तब सफलता हासिल हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने एक महिला को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह फतेहपुर कलां गांव के पास चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें फतेहपुर गांव की और से एक महिला को आते देखकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 13 नशीली इंजेक्शन बरामद हुए और महिला की पहचान जसविंदर कौर उर्फ बबो पत्नी दिलबाग राम निवासी देनोवाल खुर्द के रूप में हुई। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर को गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशीले इंजेक्शन कहां से खरीदकर लाती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड के टीकाकरण संबंधी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

गढ़शंकर  : कोविड-19 कोरोना महामारी को खत्म करने हेतु सरकार द्वारा तय किए कार्यक्रम अनुसार टीकाकरण संबंधी कोविड टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम हरबंस सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में हुई। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है....
Translate »
error: Content is protected !!