नशेड़ी नाती ने ही रची थी एनआरआई नानी को लूटने की साजिश… गिरफ्तार 

by
जालंधर।‌  लाजपत नगर में 14 जनवरी को दिनदहाड़े हुई एनआरआई महिला से लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पीड़िता का रिश्ते में नाती लगने वाला युवक ही मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही नानी को लूट लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 27 वर्षीय गुरदीप सिंह (निजात्म नगर), 23 वर्षीय कृष्णा नेपाली (न्यू रसीला नगर) और 19 वर्षीय सोनू कुमार महतो (ग्रोवर कॉलोनी, मूल निवासी मुजफ्फरपुर) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल के अनुसार, लुटेरों ने 65 वर्षीय प्रवीण खन्ना के घर में घुसकर सोने की दो चूड़ियां, टॉप्स, अंगूठी और अलमारी से करीब 18 हजार रुपये नकद लूटे थे। जांच में सामने आया कि गुरदीप नशे का आदी है और बेरोजगार था। नानी के गहने देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने दोस्तों के साथ साजिश रची। वारदात के बाद तीनों ने लूट का सामान खर्च कर पार्टी की और नशे का सेवन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आठ दिन की कड़ी जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद हो चुकी है, जबकि सोने के गहनों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिग्री के बाद कनाडा स्टडी वीज़ा के नियमों में बदलाव के साथ लगातार वीज़ा आ रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि कनाडा ने मास्टर कोर्स या PhD करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए नियम बदल दिए हैं। अब बच्चों के लिए PAL लेटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
article-image
पंजाब

किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में पद्दी सूरा सिंह के सरकारी स्कूल में तहसील स्तर का अडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित

गढ़शंकर :  गांव पद्दी सूरा सिंह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में जागरूक करने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में लगाया गया 30 दिवसीय क्रैश कोर्स संपन

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय क्रैश कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पाठ्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रिंसीपल...
Translate »
error: Content is protected !!