नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल से सामने आया है जहां एक युवक का शव उसकी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।  प्रारंभिक जांच में मौत की वजह नशीले पदार्थ का अत्यधिक सेवन मानी जा रही है।
         पुलिस के अनुसार कोटखाई थाना को सोमवार को सूचना मिली कि राम की कराली क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अपनी कार में मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बहलीधार से आगे एक सुनसान घाटी में था जहां एक नीले रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। कार की ड्राइवर सीट पर एक युवक निर्जीव अवस्था में मिला।
                        पुलिस ने जब कार की जांच की तो पाया कि सभी खिड़कियां अंदर से बंद थीं हालांकि दरवाजे लॉक नहीं थे। मृतक की पहचान 31 वर्षीय वशिष्ठ घाल्टा निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। युवक के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे मामला और रहस्यमयी हो गया।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। पुलिस के अनुसार युवक के नाक से झाग और खून के निशान थे जो ड्रग ओवरडोज के संकेत हो सकते हैं। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
जांच के दौरान युवक के एक हाथ पर इंजेक्शन के निशान भी पाए गए हैं जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसने नशीले पदार्थ का सेवन किया था।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों, विशेषकर शिमला, सोलन, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में नशे की बढ़ती समस्या चिंता का विषय बनती जा रही है। हाल ही में कई युवाओं की संदिग्ध मौतों में ड्रग्स का कनेक्शन सामने आ चुका है। पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों के बावजूद यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए।...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को सौंपे ग्रांट के चैक : कहा विकास के लिए गांवों में तरक्की जरूरी

रोपड़: 7 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

157 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज यूजीसी ने की जारी : लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे

केंद्रीय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिफ़ॉल्ट राज्य विश्वविद्यालयों की अद्यतन सूची जारी की है। घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर के रूप में पहचाना गया है। ...
article-image
पंजाब

मार्च महीने का वेतन न मिलने पर जलस्रोत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर – जलस्रोत विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा मार्च महीने का वेतन जारी नहीं करने के कारण जलसप्लाई कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कर्मचारी...
Translate »
error: Content is protected !!