नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

by

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं। विधायक दीपराज व मलेंद्र राजन द्वारा पूछे सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने सदन में यह जानकारी दी।  राज्य सरकार ने बताया कि इस दौरान 7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

प्रदेश में चल रहा सिर्फ एक नशा मुक्ति केंद्र :  प्रदेश में 1 नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्रों में कोई भी नशा मुक्ति केंद्र नहीं चल रहा है। राज्य सरकार ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए स्वापक औषधि व मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के प्रावधानों को कठोरता से लागू किया जा रहा है। राज्य में बार-बार नशा तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पीआईटीएनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत 5 अप्रैल 2021 की अधिसूचना के द्वारा डिटेनिंग अथारिटी अधिसूचित किया गया है।

सरकार ने एएनटीएफ का किया है गठन :  हिमाचल सरकार द्वारा एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठन किया गया है। एएनटीएफ का नेतृत्व सीआईडी डीजी करते हैं। हिमाचल पुलिस स्वापक औषधि व मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के अभियोगों में संलिप्त अपराधियों की निगरानी के लिए प्रत्येक पुलिस थाना में एक अलग रजिस्टर भी तैयार किया गया है. जिसमे मादक पदार्थो की तस्करी के अपराधियों का पूर्ण विवरण रखा जाता है।

तस्करों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी :  जो भी अपराधी जेलों से सजा काटकर बाहर आते हैं उनपर भी निगरानी रखी जाती है। नशा तस्करों द्वारा तस्करी से अर्जित अवैध सम्पतियों को स्वापक औषधि व मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया जा रहा है। नशा तस्करों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1908 को शुरू किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अवैध तस्करी की सूचना दे सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर की नगर पंचायत के चुनाव के लिए आप तैयार – जय कृष्ण सिंह रौड़ी 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने माहिलपुर में पत्रकारों से विशेष बातचीत दौरान कहा कि माहिलपुर में होने वाली नगर पंचायत के चुनाव के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित : 23 की बजाए अब 25 और 26 फ़रवरी को होंगे वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 फ़रवरी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फ़रवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओक ओवर मे बान का पौधा रोपकर 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कामुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर मे बान का पौधा रोपकर 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस वर्ष वन विभाग ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 IAS अधिकारियों के हिमाचल सरकार ने किए ट्रांसफर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IAS अधिकारी ए....
Translate »
error: Content is protected !!