नशे के ख़िलाफ़ जंग: पंजाब की जनता के सहयोग से बदलाव की नई लहर” : ADGP एम.एफ. फारूकी

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : PAP कॉम्प्लेक्स जालंधर में एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया “नशे के खिलाफ़ युद्ध” अब केवल एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से चल रही एक जन-आंदोलन की शक्ल ले चुका है।

फारूकी ने कहा कि पंजाब के लोग बेहद सहयोगी, जागरूक और संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि लोग बेझिझक पुलिस को नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं, जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि यह लड़ाई अब हर घर की लड़ाई बन गई है।

उन्होंने कहा कि यह पूरे अभियान की सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और डीजीपी गौरव यादव के रणनीतिक मार्गदर्शन को जाता है, जिनकी अगुवाई में पंजाब पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

फारूकी ने विशेष रूप से युवाओं को खेलों की ओर मोड़ने की अपील करते हुए कहा, “जहां खेल होते हैं, वहां नशे की कोई जगह नहीं होती। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा भी देते हैं। नशे से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है खेलों से जुड़ना।”

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर किसी को कहीं भी नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, क्योंकि यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।

ADGP फारूकी ने अंत में कहा कि यह मुहिम अब सिर्फ एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि पंजाब के उज्जवल भविष्य की नींव बन रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

झोटा मामले में सरकार का ढुलमुल रवैया, मुख्यमंत्री भगवंत मान तुरंत इस्तीफा दें : परगट सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आप सरकार पर नशा कारोबार रोकने में विफल रहने का लगाया आरोप; कहा—न्याय की मांग पर विधानसभा का सत्र नौ मिनट में समाप्त करना जवाबदेही से बचने का संकेत जालंधर/चंडीगढ़।...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत जिले में 6 फरवरी से रोजाना लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर, 05 फरवरी: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए अभियान ‘आप...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर 4 से 6 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय समागम, सभी तैयारियां मुकम्मल: DC आशिका जैन

गढ़शंकर , 3 फरवरी : श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 से 6 फरवरी तक श्री खुरालगढ़ साहिब, गढ़शंकर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समागम की सभी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

SHO 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में ड्राइवर सहित रंगेहाथ ग्रिफ्तार : SHO के घर की तलाशी के दौरान 60 हजार रुपये और किए बरामद

होशियारपुर/चंडीगढ़, 29 अगस्त: पंजाब विजिलेंस बयूरो ने आज थाना दसूहा के एसएचओ बलविंदर सिंह इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर एएसआई योगराज को 20 हजार रिश्वत लेते हुए ग्रिफ्तार कर लिया है। इएके दौरान विजिलेंस ने...
Translate »
error: Content is protected !!