नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी पलविंदर सिंह

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी पलविंदर सिंह ने कहा कि एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।

डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ एक निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। “हम केवल औपचारिक कार्यवाही नहीं कर रहे, बल्कि नशा तस्करों के खिलाफ एक युद्ध स्तर पर अभियान चला रहे हैं। जनता का सहयोग और जानकारी हमारे लिए बेहद अहम है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में की गई कार्रवाइयों और जब्त किए गए नशीले पदार्थों से स्पष्ट है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को किया पदोन्नत : एडीजीपी रैंक, 10 अफसरों को डीआईजी तथा एक को आईजी

चंडीगढ़ :   पंजाब की आप सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को पदोन्नत किया है। इनमें एक आईपीएस अफसर को एडीजीपी रैंक, 10 अफसरों को डीआईजी तथा एक को आईजी पदोन्नत किया है। इसके अलावा...
article-image
पंजाब

भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी की अगुआई में हुए शामिल

गढ़शंकर, 30 अप्रैल : गढ़शंकर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब पनाम गांव के बड़ी संख्या में परिवारों और युवाओं ने भाजपा से नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 03 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने, खरीदने व स्टोर करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!