नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी देव दत्त शर्मा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी सिटी होशियारपुर देव दत्त शर्मा ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।

डीएसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ एक निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। “हम केवल औपचारिक कार्यवाही नहीं कर रहे, बल्कि नशा तस्करों के खिलाफ एक युद्ध स्तर पर अभियान चला रहे हैं। जनता का सहयोग और जानकारी हमारे लिए बेहद अहम है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में की गई कार्रवाइयों और जब्त किए गए नशीले पदार्थों से स्पष्ट है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा – कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा घटी, Y से हटाकर X कैटेगरी में डाले

 पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। केंद्रीय सरकार ने इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है।  इनमे वो नेता भी शामिल...
article-image
पंजाब

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : 12 दिन पहले हुई थी धूमधाम से शादी

लुधियाना : महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला लुधियाना के इंद्र विहार कालोनी का है। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। घटना का...
article-image
पंजाब

हाइपर टैंशन के प्रति जागरुकता अत्यंत जरुरी है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर । सीनियर मैडिकल अधिकारी प्राइमरी हेल्थ सैंटर डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विश्व हाइपर टैंशन दिवस पर जागरुकता सैमिनार हुआ। डा. रघुवीर ने बताया कि हाइपर टैंशन को हाई ब्लड प्रेशर कहा...
Translate »
error: Content is protected !!