नशे के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से वॉकथॉन 9 को – एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा

by
जिला वासियों को वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए दिया निमंत्रण
होशियारपुर, 7 दिसंबर :
मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डी. जी. पी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन होशियारपुर द्वारा पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने और नशे को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता के तहत ‘जिंदगी को हां, नशों को ना’ शीर्षक के तहत पुलिस लाइन होशियारपुर से 9 दिसंबर 2023 सुबह 9 बजे 5 किमी वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एस. एस. पी होशियारपुर श्सुरेंद्र लांबा ने बताया कि यह वॉकथॉन पुलिस लाइन होशियारपुर से शुरू होकर सदर चौक, शिमला पहाड़ी चौक, बी. एस. एन. एल टेलीफोन एक्सचेंज, कोटू टी प्वाइंट, सेशन चौक, माहिलपुर अड्डा, सदर चौक से होते हुए पुलिस लाइन होशियारपुर में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस वॉकथॉन में भाग लेना चाहता है वह 9 दिसंबर 2023 को सुबह 9 बजे सफेद टी-शर्ट, काला या नीला लोअर और स्पोर्ट्स जूते पहनकर इस वॉकथॉन में भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन की समाप्ति के बाद पुलिस लाइन में रिफ्रेशमैंट की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जिला वासियों को बढ़-चढ़ कर इस वॉकथॉन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कश्मीर सिंह भज्जल अध्यक्ष बने : कुल हिंद किसान सभा के गढ़शंकर तहसील यूनिट के

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा का चालीसवां डेलीगेट इजलास तहसील गढ़शंकर के चक्क फुल्लू में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम किसान आंदोलन के 715 शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। डेलीगेट इजलास की अगुवाई...
article-image
पंजाब

नारी चेतना मंच की ओर से सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नारी चेतना मंच होशियारपुर में सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई । इस यात्रा मे विभिन्न संगठनों, तथा विद्यालयों से 300 के करीब महिलाओं और तरुणियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह यात्रा...
article-image
पंजाब

जबरन वसूली और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का जालंधर पुलिस ने किया भंडाफोड़ : गिरोह फर्जी एक्सीडेंट कर लोगों से पैसे वसूलता था पैसे

जालंधर  :   जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को लोगों से जबरन वसूली, धमकी देने और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा...
article-image
पंजाब

आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर को लूटने नहीं देगी बसपा – करीमपुरी बसपा की समीक्षा बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी लोकसभा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकों के दौरान बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संगठन विस्तार की जानकारी प्राप्त की तथा टीमों...
Translate »
error: Content is protected !!