नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने किया साईकिल मार्च

by

गढ़शंकर : नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आज पुलिस विभाग द्वारा गढ़शंकर में स्थानीय प्रशासन और साईकिल क्लब के सहयोग से साईकिल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता और एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह की अगुवाई में यह साईकल मार्च डीएसपी दफ्तर से शुरू होकर शहर के चंडीगढ़ रोड पर गांव पनाम में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में एसडीएम हरबंस सिंह और एएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए साईकिल मार्च का आयोजन किया गया है। ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और युवा अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह और परमिंदर कौर चौकी इंचार्ज समुंदड़ा के इलावा साईकिल क्लब गढ़शंकर के सदस्य और पुलिस मुलाजिम उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 120 नशीली गोलियां और 20 ग्राम हैरोइन की बरामद : दो अलग अलग मामलों में 2 ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को 120 नशीली गोलियों व 20 ग्राम हैरोईन हित ग्रिफतार कर मामले दर्ज कर लिए है। जानकारी मुताबिक पुलिस चौकी बीनेवाल के इंजार्च...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना किसानों के लिए विनाशकारी” — सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप मन्ना की वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत

जालंधर/दलजीत अजनोहा : प्रख्यात समाज सेवी जन आंदोलनकारी मनदीप मन्ना ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से खास बातचीत में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना को प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी तबाही...
article-image
पंजाब

जैजों बाढ़ हादसा : कैबिनेट मंत्री जिम्पा और सांसद डॉ. राजकुमार ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 44 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि के चैक

हादसे में मारे गए 11 लोगों की याद में गांव जैजों दोआबा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया समागम होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 11 अगस्त को हुए गांव जैजों बाढ़ हादसे में जान गंवाने वाले...
article-image
पंजाब

लालवान गांव में आधी रात में दो घरों में चोरी: सत्तर हजार नकद, तीस तोले सोने के गहने व एक किलोग्राम के करीब चांदी के गहने चोरी

माहिलपुर – थाना चब्बेवाल के पहाड़ी गांव ललवान में रविवार को आधी रात में चोरों ने दो घरों पर निशाना साधते तीस तोले सोने के गहने, नो सो ग्राम चांदी के गहने व साढ़े...
Translate »
error: Content is protected !!