मैली डैम पर घूमने आए चार दोस्तों में से एक कि डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने दूसरे दिन शव बरामद किया

by

गढ़शंकर – मंगलवार को घर मे रहकर तंग आकर मैली डैम घूमने आए चार दोस्तों में से एक कि डैम के पानी मे डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई माहिलपुर व गढ़शंकर पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से डूबे युवक को ढूंढने की कोशिश की लेकिन बेकार साबित हुई। गुरुवार को डूबने वाले युवक 29 वर्षीय सुरिंदर कुमार का शव डैम से बरामद हुआ। शव को चब्बेवाल पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर के शवगृह में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि सुरिंदर कुमार अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर में गए थे वहां पर कोरोना के कारण पिकनिक स्पॉट बंद होने के कारण वापस लौट आए व माहिलपुर के पहाड़ी गांव मैली में संचाई के लिए बनाए गए डैम पर पुहंच गए। यहां पर अचानक सुरिंदर कुमार डैम के पानी मे गिर गया तो उसके साथ आए दोस्तों ने इसकी जानकारी सुरिंदर के घर वालो को व चब्बेवाल पुलिस को दी जिसके बाद चब्बेवाल व गढ़शंकर पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से सुरिंदर कुमार को ढूंढने की कोशिश की लेकिन नही मिला। बुधवार को दोबारा डूबने वाले युवक की तलाश की गई तो उसका शव पानी से बरामद हुआ। इस दौरान चब्बेवाल एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मिरतक सुरिंदर कुमार पुत्र मखन सिंह वासी झोनोवाल थाना गढ़शंकर ने खुद डैम में छलांग लगाई थी और दोस्तों कहा था कि उसे तैरना आता है लेकिन वह पानी के नीचे दलदल में फंस गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा 174 के तहत कागजी करवाई की जा रही है। सुरिंदर कुमार दो भाई एक बहन थी लेकिन उसके बड़ा भाई की दो वर्ष मौत हो गई थी और बहन की शादी हो चुकी है।
फोटो 132 सुरिंदर सिंह की फ़ाइल फ़ोटो और डैम से बाहर निकाला सुरिंदर सिंह का शव

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएपी खाद के साथ दूसरी वस्तूएं जबरन किसानों को देकर हो रही खुलेयाम लूट : मट्टू व भज्जल

गढ़शंकर: अखिल भारतीय किसान सभा के उप-प्रधान गुरनेक सिंह भज्जल, सभा के जिला सचिव दर्शन सिंह मट्टू और जिला अध्यक्ष आशा नंद ने कहा कि पंजाब में डीएपी या यूरिया की खरीद के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एक्स पर पोस्ट से हड़कंप – इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा… पकड़ा गया मदरसे का छात्र

देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर धमकी भरी पोस्ट डाली है जिसमें लिखा बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। ऐसी धमकी भरी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की टिंडर से मांगी जानकारी : सांसद के अकाउंट का हत्याकांड से लिंक का शक! ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़ा था गुरप्रीत

पंजाब पुलिस ने डेटिंग ऐप टिंडर से कट्टरपंथी उपदेशक और खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह से संदिग्ध रूप से जुड़े एक खाते की जानकारी मांगी है. यह कदम सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नौ...
article-image
पंजाब , समाचार

3100 खेल स्टेडियमों का शिलान्यास…हर गांव में खेल का माहौल बनाने की तैयारी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से ₹1194 करोड़ की लागत से 3100 खेल स्टेडियमों की शिलान्यास कर पंजाब में नया इतिहास रच दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!