नशे के विरूद्ध लड़ाई के लिए समर्पित विशेष कार्य बल का होगा गठन, : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थिएटर शिमला में नशे के विरूद्ध पुलिस विभाग के ‘प्रधाव’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशे के विरूद्ध एकजुट प्रयासों की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एक समर्पित विशेष कार्य बल बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने नशीले पदार्थोंे के तस्करों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए जागरूकता अभियान बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नारकोटिक्स एक्ट को और कड़ा बनाने संबंधी मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है, ताकि ड्रग तस्करों की संपत्ति जब्त कर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास में सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य में दो अत्याधुनिक नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। प्रत्येक केंद्र की स्थापना के लिए 50 बीघा भूमि चिन्हित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों का कल्याण और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार नशीले पदार्थों की चुनौती से निपटने के लिए प्रयासरत है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण पर बल देते हुए कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने पुलिस विभाग को और कार्यकुशल बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में चार नए पुलिस स्टेशन स्वीकृत किए हैं, जिनमें से तीन कीरतपुर-मनाली फोरलेन राजमार्ग पर और एक कांगड़ा जिले के बीड़ में स्थापित होगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद, सरकार नागरिकों को जन कल्याण पर केंद्रित प्रशासन प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि वे सुगम सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस बार के बजट में कई हरित पहल की हैं, जिसके परिणाम शीघ्र ही दृष्टिगोचर होंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से शीघ्र ही हिमाचल देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने नशे के खिलाफ पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग पुनर्वास केंद्रों से ठीक होने वाले व्यक्तियों को आतिथ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा के जोड़ने के लिए उनके कौशल में निखार लाना है।
कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अभिषेक त्रिवेदी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक रवि ठाकुर और मलेंदर राजन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर क्षेत्र से सुरजीत भरमौरी, पंगवाल एकता मंच से भक्त राम बडोत्रा तथा गुज्जर समुदाय से हसनद्दीन ने विभिन्न समस्याओं से करवाया अवगत

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अनुसूचित जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान डॉ. आशा लकड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ से ज्यादा कीमत की चोरी की 14 गाड़ियां बरामद, 5 गिरफ्तार : गैंग का पर्दाफाश, गैंग का मास्टरमाइंड बी.टेक पास इंजीनियर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लाखों कीमत की हाई सिक्योरिटी वाली लग्जरी गाड़ियों को चंद सेकंड में हाईटेक टेकनिक से चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 101 खाद्य नमूनों की जांच, 13 मानकों पर खरे नहीं उतरे; 19 मामलों में 2.20 लाख रुपये जुर्माना

खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराएं अधिकारी : उपायुक्त रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के...
Translate »
error: Content is protected !!