नहर वाली सड़क किनारे नामात्र रेलिंग बन रही जान का खौ -स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भारी नहर में गिरी

by
गढ़शंकर, 25 जून : रूपनगर से आदमपुर तक जाने वाली बिस्त दोआब नहर आजकल लोगों के लिए जान का खौ बनी हुई है। दरअसल गढ़शंकर के बंगा मार्ग से लेकर गांव ऐमा जट्टां तक पुनर्निर्माण के दौरान नहर किनारे सीमेंट की बनी रेलिंग नीचे दब जाने से रेलिंग नामात्र रह गई है। जिससे नहर किनारे बनी सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़क के किनारे उगी घास बूटी के कारण सड़क की चौड़ाई कम रह जाती है और किसी भी वाहन को ओवरटेक करते समय गाड़ी के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। इस नहर में पिछले कुछ ही महीनों में बहुत से वाहन नहर में गिर चुके हैं, जिनका काफी नुकसान हो चुका है और अब नहर में पूरा पानी भरकर आने से खतरा और भी बढ़ गया है। इसी हालत का आज एक स्कारपियो चालक शिकार हुआ। जानकारी अनुसार जसपाल सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी चक हाजीपुर अपनी स्कारपियो पर सवार होकर गढ़शंकर से गांव मोरांवाली की और जा रहा था कि गांव  मोहनोवाल के समीप किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। गाड़ी में वह अकेला ही था और गनीमत रही कि वह कोशिश करने से बाहर निकलने में कामयाब हो गया और उसका जानी बचाव रहा, जब कि गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। बाद में गाड़ी को पुलिस पार्टी द्वारा क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इलाके के निवासियों की पुरजोर मांग है कि इस सड़क किनारे पक्की रेलिंग बनाई जानी चाहिए ताकि इस सड़क पर चलने वाले राहगीरों, मुसाफिरों और अन्य लोगों का जानी नुकसान से बचाव हो सके।
फोटो कैप्शन:
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ करवा सकेंगे एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: अगर आपको भी इस बात को लेकर शिकायत थी कि आप सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकते थे तो आपकी इस समस्या को सरकार ने दूर कर दिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता की गांव-गांव त्रिवेणी लगाने की मुहिम ने पकड़ा जोर: निमिषा मेहता अब तक करीब 45 गांवों में त्रिवेनिया और पिलकंस लगा चुकी

गढ़शंकर :  पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़शंकर से भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता द्वारा 26 जून से गांव-गांव पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। जो अब विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
Translate »
error: Content is protected !!