नहीं डस पाएंगे सांप ! खेत हो या जंगल बेधड़क घूमें, वैज्ञानिकों ने बना दी रामबाण चीज

by

नई दिल्ली : देश में आए दिन सांपों के निकलने की घटनाएं देखने को मिलती हैं. अक्सर लोगों को कभी घर में तो कभी खेतों में जहरीले सांप डस लेते हैं।

रात में खेतों में पानी लगाने के लिए जाने वाले किसानों को सबसे ज्यादा खतरा नाग देवताओं का ही होता है. हालांकि अब चाहे खेत हों या जंगल इन विषधरों से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसी रामबाण चीज बना दी है जो 100 मीटर दूर से ही सांपों की मौजूदगी का पता बता देगी।

भारतीय वैज्ञानिकों ने दूर से ही सांपों का पता बताने वाली क‍िसान म‍ित्र छड़ी विकसित की है. यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप ही नहीं बल्कि किसी भी जहरीले जीव का पता बताने में माहिर है. सामान्य छड़ी की तरह दिखाई देने वाली इस छड़ी में एक बटन लगा हुआ है, जिसे दबाने के बाद यह एक्टिव हो जाती है और सांपों के मौजूद होने की सूचना देती है।

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस छड़ी के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इसका नाम कृषि मित्र छड़ी है. मध्य प्रदेश के रायसेन में चल रहे 3 दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले (उन्नत कृषि महोत्सव) में शामिल हुए मंत्री चौहान ने क‍िसान मित्र छड़ी की विशेषताएं भी बताईं।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह किसान मित्र छड़ी है. कई बार किसान रात में खेतों में पानी लगाने जाते हैं तो ऐसी कई दुर्घटनाएं होती हैं कि सांप ने काट लिया. यह छड़ी ऐसी घटनाओं से बचा सकती है. किसान इस छड़ी को लेकर खेत में जाएं और फिर इसे जमीन पर रखने के बाद इसमें लगा बटन दबाना होता है. अगर सांप आसपास होगा तो यह बड़े जोर-जोर से कंपन करने लगती है और किसान सावधान हो सकते हैं।

छड़ी कैसे भगाती है सांप?
बता दें कि किसान खेतों में इस छड़ी को लेकर जाएंगे और इसका बटन दबाएंगे. अगर सांप या कोई जहरीला जीव आसपास है तो यह छड़ी जोर-जोर से कंपन करने लगेगी. इससे किसान की समझ में आ जाएगा कि आसपास खतरा है. यह छड़ी करीब 100 मीटर के दायरे में सांप की मौजूदगी को भांप लेती है और किसान को कंपन के माध्यम से इशारा कर देती है. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही यह छड़ी कांपती है तो किसान को अंदाजा हो जाता है कि यहां सांप हो सकता है और उससे बचना है।

भारत में सांपों के काटने की घटनाएं
बता दें कि भारत में हर साल 30 से 40 लाख सांपों के काटने की घटनाएं सामने आती हैं, इनमें से करीब 58 हजार लोगों की मौत हो जाती है, जो एक बड़ा आंकड़ा है. इनमें से ज्यादातर लोग किसान होते हैं जो रात में या दिन में खेतों में काम करने के लिए जाते हैं और वहां उन्हें सांप डस लेते हैं।

भारत में कितने तरह के सांप मिलते हैं?
भारत में करीब 350 किस्म के सांप देखने को मिलते हैं. हालांकि सांप की इन प्रजातियों में से सिर्फ 10 फीसदी ही जहरीली हैं, लेकिन वे इतनी खतरनाक हैं कि अगर काटने के कुछ मिनटों में यानि गोल्डन टाइम में मरीज को इलाज न मिले तो उसकी जान जा सकती है. ऐसी स्थिति में यह छड़ी काफी फायदेमंद हो सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उद्योगपतियों से ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का न्योता : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्योता देने के साथ ही उद्योगपतियों को इन इलाकों में पूरा सहयोग करने का भी दियाभरोसा

चंडीगढ़ : राज्य में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योगपतियों से ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्योगपति ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री...
article-image
पंजाब

राजा वडिंग ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उसे नशे की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उसे नशे की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य विधानसभा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे, 2.96 करोड़ से भूमिगत होंगी बिजली की तारेंः डीसी

ऊना 23 फरवरीः चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंदिर न्यास बाबा माई दास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक बिजली की एलटी लाइनों को भूमिगत करने...
Translate »
error: Content is protected !!