नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 3 से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

by

नादौन 18 अक्तूबर। जिला हमीरपुर के ऐतिहासिक कस्बे नादौन में 3, 4 और 5 नवंबर को एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को नादौन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के पास स्थित ऐतिहासिक कस्बे नादौन में रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म की भी काफी अच्छी संभावनाएं हैं। इसलिए, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यहां एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है और संभवतः मुख्यमंत्री स्वयं इसके उदघाटन या समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप भाग लेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं तकनीकी कमेटी ने बुधवार सुबह ही नादौन में राफ्टिंग चैंपियनशिप के स्टार्टिंग प्वाइंट से लेकर चंबापत्तन में फिनिशिंग प्वाइंट तक पूरे रूट का जायजा लिया है और उन्होंने ब्यास के मौजूदा जलस्तर को राफ्टिंग के लिए काफी उपयुक्त बताया है। उपायुक्त ने तकनीकी कमेटी से रूट के संबंध मंे तुरंत सर्टिफिकेट जारी करने की अपील भी की।
उपायुक्त ने कहा कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए उपसमितियां गठित की गई हैं और इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध 10 दिन के भीतर ही पूरा कर लें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राफ्टिंग के स्टार्टिंग और फिनिशिंग प्वाइंट पर और इनकी ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत अतिशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पर्यटन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण इवेंट का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के लिए महिला, पुरुष और मिक्स्ड वर्ग की 7 अंतर्राष्ट्रीय टीमों की पुष्टि आ चुकी है। इनके अलावा देश के विभिन्न राज्यों, थल सेना, बीएसएफ, अन्य अर्द्धसैनिक बलों तथा हिमाचल की स्थानीय टीमें भी इसमें भाग लेंगी। उपायुक्त ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बाहर से आने वाली सभी टीमों की फाइनल सूची देने तथा पर्यटन विभाग को स्थानीय टीमों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीसी मनेश कुमार, एसडीएम अपराजिता चंदेल, ज्वालामुखी के एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, देहरा की एसडीएम शिल्पी बेक्टा, डीएसपी रोहिन डोगरा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान, अन्य अधिकारी और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकतपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफ़रोज़ का ट्रांसफर? पुलिस मुख्यालय में मिली तैनाती – हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की एसपी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफ़रोज़ को सरकार ने शिमला पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. हालांकि, अब एसपी बद्दी की शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

चुनाव के ठीक पहले लोक लुभावन वादे कर प्रदेश की मातृशक्ति से साथ कर रही है धोखा पहले विधान सभा चुनाव फिर लोक सभा चुनाव के पहले सम्मान निधि काफॉर्म भरवा रही है सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 5 मेडिकल कॉलेजों में 75 नए असिस्टेंट प्रोफेसर पद मंजूर : स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 75...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: संजय रत्न

ज्वालामुखी 12 दिसंबर :       विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!