नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

by
हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दसवीं पास, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा इन पदों के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को 16 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9736240096 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

151 एफसीए मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

शिमला    : – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिला से संबंधित 151 एफसीए मामलों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में एक नहीं, अनगिनत गुट : भाजपा के गुट गिनाने से पहले कांग्रेस के भीतर झांकें सुक्खू – जयराम ठाकुर

मंडी, 8 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर भाजपा के भीतर गुटों की बात करते हैं,...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी माता पिता ने दी : आरोपियों ने शराब पिलाई और रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

हैदराबाद : शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में हुई विशेष बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में उपाध्यक्ष पंजाब राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा हिंदू महासभा...
Translate »
error: Content is protected !!