नाबालिग का आरोप—बहलाकर गलत काम किया, विरोध पर गला दबाने और केमिकल पिलाने की कोशिश

by

मोहाली: बलटाना में 15 वर्षीय नाबालिग ने एक कंपनी कर्मचारी समेत पांच युवकों पर कथित यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जबरन कोई केमिकल पिलाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर ज्ञानी, आर्यन, विशाल, साहिल और अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कंपनी में काम के दौरान बहलाने-फुसलाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करती थी। उसके अनुसार, कंपनी में काम करने वाले ज्ञानी ने उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने विश्वास में लिया और उसके साथ गलत काम किया। बाद में दोबारा ऐसा करने का प्रयास करने पर पीड़िता ने परिवार को पूरी बात बताने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

बेसमेंट में गला दबाने की कोशिश का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह कंपनी के बेसमेंट में काम कर रही थी। इसी दौरान ज्ञानी वहां आया और उसे कथित तौर पर धमकाने लगा। विरोध करने पर उसकी चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की गई और उसे बेड पर फेंक दिया गया। पीड़िता के बयान के अनुसार, उस समय अन्य आरोपी भी वहां मौजूद थे।

जबरन केमिकल पिलाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने बचने के लिए विरोध किया तो एक आरोपी ने उसकी बांह पकड़ ली, जबकि अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद वहां रखी बोतल से कथित तौर पर कोई केमिकल निकालकर उसे पिलाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़कर उसके मुंह में केमिकल डाल दिया।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसके पेट में तेज जलन होने लगी। वह पानी के लिए नल की तरफ भागी और वहीं बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया।

अस्पताल से छुट्टी के बाद धमकाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी आरोपी उसे और उसके परिवार को कथित तौर पर डराने-धमकाने लगे। उसने पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

फैक्टरी मालिक की भूमिका भी जांच में

नाबालिग ने फैक्टरी मालिक अनशुल पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस अब फैक्टरी मालिक की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। जांच के दौरान पीड़िता के लगाए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं दिल्ली से किए यह 3 वायदे नहीं पूरा कर सका : केजरीवाल का कबूलनामा ! …. चुनाव में पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में अपनी सरकार के प्रदर्शन पर...
article-image
पंजाब

बाल विवाह के दो मामलों में एफआईआर, प्रशासन ने कसा शिकंजा : हाजीपुर और मुकेरियां ब्लॉक में सामने आए मामले, जांच के बाद संबंधित थानों में दर्ज हुई कानूनी कार्रवाई

होशियारपुर, 17 सितंबर। जिले में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर और मुकेरियां ब्लॉक में बाल विवाह के दो मामले सामने आए हैं। जिला...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल...
Translate »
error: Content is protected !!