नगर निगम होशियारपुर चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए – 2 नामांकन पत्र हुए रद्द

by

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए कुल 286 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दो नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए, जबकि 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए।

निकास कुमार ने बताया कि 27 जून को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2026 (रविवार) को नगर निगम के 50 वार्डों में मतदान कराया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजे हथियार बरामद… तीन AK-47 और पिस्तौल जब्त

पठानकोट । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से भेजी गई हथियारों की एक बड़ी खेप को सीमा क्षेत्र में बरामद कर एक संभावित बड़े आतंकी हमले को विफल कर दिया है। शनिवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के चलते बुलाया जनरल हाउस : 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 15 अक्टूबर को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!