नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी का अब राज्य कैडर, अधिसूचना जारी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्व विभाग के सभी नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी के मंडलीय, जिला और बंदोबस्त कैडर को राज्य कैडर घोषित कर दिया है। शनिवार को इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसी के साथ प्रदेश सरकार ने राजस्व कर्मियों की जिला कैडर बहाल रखने की मांग खारिज कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में अब कहीं भी राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी स्थानांतरित किए जाएंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव,प्रधान सचिव, सचिव-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व) नायब तहसीलदारों के संबंध में नियुक्ति एवं अनुशासनात्मक प्राधिकारी होंगे।
हिमाचल प्रदेश के भू-अभिलेख निदेशक राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो के संबंध में नियुक्ति एवं अनुशासनात्मक प्राधिकारी होंगे। नायब तहसीलदारों, कानूनगो और पटवारियों की वरिष्ठता और अन्य स्थापना संबंधी मामलों को निदेशक भू-अभिलेख के स्तर पर बनाए रखा व निपटाया जाएगा। सरकार ने आदेश दिए है कि जब तक संबंधित भर्ती नियमों में इस आशय का संशोधन नहीं हो जाता, तब तक पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को सीधी भर्ती-पदोन्नति के माध्यम से भरने की प्रक्रिया प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत ही चलेगी। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव(राजस्व) ओंकार चंद शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बता दें, राजस्व कर्मी राज्य कैडर का विरोध कर रहे हैं और कई बार सरकार को इसे लेकर मांग पत्र सौंप चुके हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस में डाटा अपडेट करने बारे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सोलन  :  सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन में एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस (आई.आर.ए.डी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर ज़िला कोर टीम की बैठक उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता में आयोजित : ज़िला वार्षिक कार्य योजना को संशोधित करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : ज़िला चंबा में हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ज़िला कोर टीम की बैठक का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!