आउटसोर्स एवं कम वेतन भोगी कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने पर राज्य सरकार कर रही है विचार : केहर सिंह खाची

by

वन खेल एवं ड्यूटी मीट-2025 का समापन, मुख्य अतिथि रहे केहर सिंह खाची

विजेता प्रतिभागियों को प्रदान की ट्रॉफियां, पदक तथा प्रशस्ति पत्र

एएम नाथ। चम्बा : वन विकास निगम के उपाध्यक्ष-कैबिनेट रैंक केहर सिंह खाची ने आज 26वीं राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफियां, पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
केहर सिंह खाची ने इस अवसर पर कहा कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो विभाग की टीम भावना और अनुशासन का परिचायक है।


उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मियों में शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करने के साथ कार्यस्थल पर सहयोग और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर है।
केहर सिंह खाची ने कहा कि वन और जल की अवधारणा को जोड़ते हुए वन विभाग के सहयोग से इको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें।


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार गत छह-सात वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारियों सहित कम वेतन पर कार्य करने वाले कर्मियों के हित में एक ठोस नीति तैयार करने की दिशा में विचार कर रही है।
उन्होंने खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता प्रदान करने की की भी बात कही।
इससे पूर्व प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद ने प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने विभागीय कर्मियों को एथलेटिक्स से संबंधित गतिविधियों के अभ्यास बढ़ाने को भी कहा।
कार्यक्रम में स्वागत-संबोधन अरण्यपाल वन वृत्त चंबा राकेश कुमार ने किया।


धन्यवाद प्रस्ताव वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने रखा।
राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट-2025 में वन वृत्त धर्मशाला ओवरऑल विजेता रहा। कार्यक्रम में विभागीय कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
उपमंडल अधिकारी नागरिक चंबा प्रियांशु खाती सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

क्या विकास और जलवायु संकट के बीच सुरक्षित है हिमाचल? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे कई अहम सवाल

एएम नाथ। l शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितम्बर 2025 को हिमाचल सरकार से राज्य की पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय हालात से जुड़े सवालों पर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप में डाउन रिवर एवं स्लालोम रेस का आयोजन

शिमला 07 मार्च – शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सुन्नी में आयोजित हो रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन आज डाउन रिवर रेस एवं स्लालोम रेस का आयोजन किया गया। डाउन रिवर रेस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने SP ऑफिस के बाहर किया प्रोटेस्ट…

दिवंगत पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता न्याय के इंतजार में हैं। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर अपने बेटे के लिए न्याय की जंग तेज कर दी है। बुधवार को उन्होंने SSP दफ्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर-बसदेहड़ा के नो पार्किंग व नो वेंडिंग ज़ोन में आंशिक संशोधन

अब सोमवार की बजाय हर शुक्रवार को पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी। जिला प्रशासन ऊना द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!