नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

by

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब में ड्रग्स का धंधा करने वाला लुधियाना का एक व्यक्ति अफीम की बड़ी खेप लेकर आ रहा है।

इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने शंभू बार्डर के पास नाकाबंदी कर दी। लुधियाना का व्यक्ति किआ सेलटोस गाड़ी लेकर जैसे ही पहुंचा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उसे घेर लिया। जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 38 किलोग्राम अफीम की बड़ी खेप बरामद हुई। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह खेप झारखंड से आई थी और लुधियाना का स्मगलर डिलीवरी लेकर आ रहा था।

अधिकारियों ने पुष्टि की लेकिन आरोपी की पहचान बताने से इनकार
शंभू बार्डर पर अफीम से लदी गाड़ी पकड़े जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी पकड़े गए आरोपी को अपने साथ लेकर लुधियाना में पहुंचे। लुधियाना में नशे के सौदागर के घर पर पर भी दबिश दी गई। घर की भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से अधिकारियों ने तलाशी ली।  इसी बीच टीम के साथ आए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल निदेशक अनजीतस सिंह  बताया कि अफीम की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। उन्होने कहा कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते । आरोपी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। वह कुछ नहीं कह सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्क पहनना कहाँ जरूरी — बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में

पंजाब में कोरोना केसों के रफ्तार पकड़ते ही सख्ती शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने...
article-image
पंजाब

8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा वार्षिक ट्रेनिंग कैंप खालसा कालेज में आज से

गढ़शंकर  : 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा कमांडिंग अधिकारी कर्नल योगेश भार्दवाज के नेतृत्व में एनसीसी केडिट्स का 5 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर में 8 फरवरी से आरंभ किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन : कहा: यदि कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं हो रहा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी

चंडीगढ़, 21 सितंबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने अपने अधिकारों के लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए, उनके लिए संसद से सड़क तक आवाज...
Translate »
error: Content is protected !!