नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता

by
ऊना, 31 जुलाई – डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभ प्रदान करना है। शिविर की अध्यक्षता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने की।
शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विधायक देंवेद्र कुमार भुट्टों ने बताया की हिमाचल सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना कोष की स्थापना की है जिसमें बेसहारा बच्चों को अपनी पढाई करने लिए, घर बनाने के लिए, कोई लघु कार्य शुरू करने के लिए, व्यवसायिक शिक्षा के लिए, कौशल विकास के लिए व् जिन बच्चों के पास घर नहीं है उन्हें घर बनवाने के लिए इस योजना के तहत लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार में विधायकों के द्वारा अपनी कमाई का एक हिस्सा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना कोष में दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस योजना के तहत 6 हज़ार बच्चों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआंे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, मदर टेरेसा सम्बल – योजना, इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 0 से 18 और 18 से 27 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चांे को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 193 बच्चों को फोस्टर केयर और प्रायोजित योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 200 अनाथ बच्चों को 93 लाख 97 हज़ार रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
इस शिविर में ग्राम प्रधान, समस्त वृत्त प्रवेषक, अंगनवाडी वर्कर, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को डैमेज कंट्रोल की रिपोर्ट के साथ दिल्ली बुलाया

शिमला : विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भाजपा में हुई बगापत के बाद की गई डैमेज कंट्रोल की रिपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय प्रवासियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं : राज्य का भ्रमण और निवेश करने का दिया आमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक संसद हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशी बरामद : सभी गड्डियों पर एक जैसी स्लिप और रबड़

आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जूता कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान विभाग को 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली है। इन सभी गड्डियों पर एक जैसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 चुनावी राज्यों में राजनितिक पार्टीयों की स्थिति और चुनावी तिथियां जानने के लिए पढ़ें : 03 दिसंबर को सभी 5 राज्यों के चुनावी रिजल्ट होगे घोषित

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने 5 राज्यों के तारीखों का ऐलान किया। मिजोरम 7 नवंबर को 1 फेज में...
Translate »
error: Content is protected !!