1.15 किलोग्राम हेरोइन, 5 आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुप!ये की ड्रग मनी बरामद : 9 गिरफ्तार

by

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग माड्यूलों, अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स माड्यूल और अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट, से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में 1.15 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जसप्रीत सिंह चौहान उर्फ कालू, हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी, तेजबीर सिंह उर्फ तेज़ी, दानिश उर्फ गग्गू, सलोनी, जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन, कुलविंदर सिंह, अब्दुल रहमान और प्रदीप पिंटू शामिल हैं।

श्री यादव ने कहा कि इस मामले में अमृतसर के थाना सदर और इस्लामाबाद में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि पूरे तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ख़ुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नार्को-आर्म्स माड्यूल में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी हाल ही में मलेशिया से लौटे थे और वहां अपने हैंडलरों के संपर्क में थे।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली, कर्नाटक और दुबई से जुड़े नार्को-हवाला नेटवर्क में शामिल छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी और 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह गिरोह नशीले पदार्थों की कमाई को अवैध चैनलों के माध्यम से दुबई भेजता था। जांच जारी है और आगे की गिरफ्तारियों की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त : राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई, 27 मिनट बाद जमानत 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी थी

नई दिल्ली : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता शुक्रवार दोपहर समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल दोपहर ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। वह केरल के वायनाड से...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर...
Translate »
error: Content is protected !!