नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से की भेंट : राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षी एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा

by
 एएम नाथ। कोटखाई :  जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल के महीनों में लिए गए प्रगतिशील निर्णयों के कारण यह क्षेत्र एक शिक्षा हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे छात्रों को अपने घरद्वार के निकट बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं।
                        प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षी एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करेगा और छात्रों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सावड़ा में स्नातकोत्तर कक्षाओं की शुरुआत के लिए भी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे अब छात्र बीवॉक (हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म), बीवॉक (रिटेल एंड फाइनेंस) और एमए अंग्रेजी, एमए हिन्दी और एमकॉम जैसे पीजी कोर्स कर सकेंगे। इसके साथ ही एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में दो वर्षीय बी.पी.एड. कोर्स को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय छात्रों के साथ-साथ प्रदेशभर के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्कूलों में सीबीएसई लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। उन्होंने प्रदेश के लिए स्वीकृत दो केंद्रीय विद्यालयों में से एक कोटखाई में खोलने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रगति नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक विंग), इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजीनियरिंग (आईटीआई विंग), बी-टेक सिविल इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग जैसे नए कोर्स शुरू होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। इन प्रयासों से यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां शिक्षा मंत्री के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देने के कारण ही संभव हो सकी हैं। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई विकासात्मक मुद्दे भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे।
रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र का विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के हर विधानसभा क्षेत्र में लगे ईट राइट मेला – मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री का स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उत्पादों और पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने पर जोर रोहित राणा। ऊना :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित ‘ईट राइट मेला’ में मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी की बंकरमैन कंपनी ने दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए उपाय किए पेश

कंपनी के निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की पेश भारत के बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्याओं के हल होने का किया दावा तारा, बद्दी :  देश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवीन प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रमों से उपलब्ध होंगे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसरः मुख्यमंत्रीे

शिमला : राजकीय तकनीकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रूचि से व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी...
Translate »
error: Content is protected !!