जन जागरूकता बढ़ाने और वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए, करवाई जाएगी “सोशल मीडिया प्रतियोगिता : एडीएम

by

वाटरशेड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से ” वाटरशेड महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जिला ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि वाटरशेड महोत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाएगी जिसमें पूर्ण हो चुके वाटरशेड कार्यों का लोकार्पण, नये कार्य के लिए भूमि पूजन, जनभागीदारी 2025 की विजेता परियोजनाओं को पुरस्कार, जनभागीदारी के माध्यम से श्रमदान एवं अन्य वाटरशेड कार्य व सोशल मीडिया प्रतियोगिता शामिल है।
उन्होंने बताया कि जन जागरूकता बढ़ाने और वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए, एक “सोशल मीडिया प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा। इस सोशल मीडिया प्रतियोगिता में, वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY) और केंद्र व राज्य सरकार की किसी भी अन्य वाटरशेड विकास संबंधी योजनाओं के अंतर्गत जल संचयन संरचनाओं और बागवानी/कृषि वानिकी वृक्षारोपण जैसे वाटरशेड विकास कार्यों से संबंधित रीलों और तस्वीरों पर भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है जिसमें प्रत्येक विजेताओं को रील में 50 हज़ार और फोटोग्राफी में 1000 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी जल संचयन संरचनाओं चेक डैम, एनीकट, सीमेंट नाला बांध, स्टॉप डैम, फार्म, सामुदायिक, ग्राम तालाब, गैबियन संरचनाएं, गली, प्लग, मिट्टी के नाला बांध, ढीले बोल्डर, खाइयां या डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई के तहत बागवानी, कृषि तथा वानिकी गतिविधियों और किसी अन्य वाटरशेड केंद्रीय-राज्य सरकार योजना के तहत बनाई गई जल संचयन संरचनाओं और समुदाय के लिए उनके लाभों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड की लघु रील और फोटोग्राफ तैयार करनी है।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा अपनी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद प्रविष्टियाँ 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच ऑनलाइन जमा की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ हैशटैग “#WDC-PMKSY-वाटरशेड महोत्सव 2025” का उपयोग करना अनिवार्य रहेगा।
प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav वेबसाइट-पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सफल पंजीकरण के संबंध में एक पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा तथा प्रतियोगिता अवधि पूरी होने के बाद, 31 जनवरी 2026, शाम 6.00 बजे तक, प्रतिभागियों को व्यू कमेंट और लाइक का स्क्रीनशॉट जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि आईडब्ल्यूएमपी-डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई-1 और डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई-2 के तहत विकसित जल संचयन संरचनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://wdcpmksy.dolr.gov.in पर उपलब्ध होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्स छीनने की कोशिश में बाइक सवार लुटेरा महिला को दूर तक ले गया घसीटता फिर भी भागना पड़ा खाली हाथ

 फिरोजपुर : महिला ने बड़ी बहादुरी से खुद के साथ हो रही लूट को रोका है. वारदात फिरोजपुर की गली तुली वाली में कल शाम 4 बजे की है. यहां आशा बिंद्रा नाम की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने सुपारी देकर रच डाली खौफनाक साजिश…..करीबियों की मदद से पति को बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया

आदमपुर :  एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत की नींद सुलाने की साजिश रची। आदमपुर की रहने वाली सीमा ने अपने पति संदीप कुमार उर्फ हैप्पी की हत्या के लिए सुपारी दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला / नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!