नाशपाती के बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, तीन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

by

तरनतारन। जिले के बाहमणीवाला गांव के पास नाशपाती के एक बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह निवासी माड़ी कंबोके के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

पट्टी से खरीदारी कर लौट रहा था गुरदेव

जानकारी के अनुसार, घटना वीरवार शाम की है। गुरदेव सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर पट्टी शहर से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाहमणीवाला गांव के पास नाशपाती के बाग में तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

गुरदेव सिंह की बहन दविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने अपने भाई पर हमला होते देखा। उनके शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल गुरदेव सिंह को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक रविशेर सिंह के अनुसार, थाना प्रभारी विपन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ हत्या के पीछे के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।

पत्नी से आठ महीने से बातचीत बंद थी

परिवार के अनुसार, गुरदेव सिंह का विवाह गुरप्रीत कौर से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी प्रनीत कौर पढ़ाई के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में है, जबकि बेटा अरमानदीप सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है।

दविंदर कौर ने बताया कि करीब आठ महीने पहले गुरदेव सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर अपनी बेटी के पास ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। इसके बाद पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद थी। गुरदेव सिंह अपने बेटे के साथ अक्सर ननिहाल गांव जाते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बाहमणीवाला में अकेले रह रहे थे।

पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘नैक’ के मूल्यांकन में खालसा कॉलेज गढ़शंकर को ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड

गढ़शंकर : उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक ) द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली...
article-image
पंजाब

जिला चुनाव अधिकारी ने सभी विभाग प्रमुखों को विधान सभा चुनाव 2022 के लिए पोलिंग स्टाफ डाटा 10 नवंबर तक जमा करवाने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 29 अक्टूबर: आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए पोलिंग स्टाफ डाटा(केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारी) एकत्र करने का कार्य शुरु हो गया है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन : रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व नवदीप ने प्रथम

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग ने दीपावली के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए कार्ड मेकिंग, रंगोली मेकिंग, छोटा व बड़ा दीया सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा...
article-image
पंजाब

सरकार को समय व सहयोग देने से शिक्षा व सेहत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी : राओ केंडोवाल।

माहिलपुर – जिला स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैजों दोआबा की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप बनने पर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सन्मान समारोह गांव की पंचायत द्वारा कराया...
Translate »
error: Content is protected !!