निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित : आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

by

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत निदेशालय, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम वर्गों के सशक्तिकरण द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम -एजेएवाई) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र अभ्यर्थियों से दो प्रमुख पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहला पाठ्यक्रम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के मूल सिद्धांतों पर आधारित है, जिसकी अवधि तीन माह निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रतिदिन दो घंटे कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि द्वितीय पाठ्यक्रम ‘ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एवं पब्लिशिंग असिस्टेंट’ का है, जिसकी अवधि भी तीन माह निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम में प्रतिदिन चार घंटे कक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु अभ्यर्थी का अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना तथा हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया बाहरवीं एवं स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी, जिसमें बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को 2000 रुपये प्रति माह की दर से वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च से पूर्व अपना आवेदन करना सुनिश्चित बनायें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मानसिक विकास के लिए प्रशिक्षण शिविरों की अहम भूमिका – डॉ लाल सिंह

ऊना: बहुप्रशिक्षण केंद्र खड्ड में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा निवेशक शिक्षा जागरूकता एवं सरंक्षण पर आधारित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ लाल सिंह उप निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

498 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

जोगिंदर नगर : जोगिंदर नगर पुलिस ने देर रात नाके के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद की है। आपको बता दें कि नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक से 498 ग्राम चरस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मुद्दे पर सदन को स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा के सदन को स्थगित करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता : राजनीति के जानकार बता रहे इसे कांग्रेस का ओवर-कॉन्फिडेंस

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!