निर्धारित संरचना के अनुसार, 14,573 कर्मचारी डीएचएस में शामिल : 5,002 कर्मचारियों ने डीएमई को चुना

by
एएम नाथ। शिमला :  स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय (डीएचएस) में कर्मचारियों के संवर्ग को अलग करने की अधिसूचना जारी की है। इस प्रक्रिया के तहत नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, मिनिस्ट्रियल स्टाफ, रेडियोग्राफर, ऑपरेशन थियेटर सहायक, चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार संवर्ग चुनने का अवसर दिया गया, जिसमें 74.44 प्रतिशत कर्मचारियों ने डीएचएस को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि अंतिम रूप से निर्धारित संरचना के अनुसार, 14,573 कर्मचारी डीएचएस में शामिल हुए हैं, जबकि 5,002 कर्मचारियों ने डीएमई को चुना है। राज्य सरकार अब दोनों निदेशालयों के लिए अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया संचालित करेगी, जिससे कर्मचारियों की संख्या संतुलित बनी रहे और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो।
यह निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के अनुरूप है। पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं और आने वाले समय में स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी चिकित्सा उपकरणों को अत्याधुनिक तकनीक से बदला जाएगा, जिससे राज्य के लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी।
राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक सुधार जारी रखेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को झटका..हिमाचल प्रदेश में, आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व दो अन्य नेता भाजपा में शामिल

ऊना : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल प्रबंधन समितियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका कर सकती है अदा – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 19 मार्च – समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर स्थित जुखाला में जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन कमेटी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्वती चरण-दो से प्रदेश सरकार को मिलेगा 270 करोड़ का राजस्व : सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट

एएम नाथ। शिमला :  आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार को पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 800 मेगावाट की पार्वती दो परियोजना में बिजली उत्पादन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ की लागत से बनने वाले रिहायशी भवनों का किया शिलान्यास : टांडा मेडिकल कालेज बनेगा उत्कृष्ट संस्थान: आरएस बाली

नगरोटा, 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को उत्कृष्ट मेडिकल कालेज के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार...
Translate »
error: Content is protected !!