निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें अधिकारीः डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां विभिन्न स्वास्थ्य  योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है तथा प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष अधिमान दे रही है।
उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक संस्थान में 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था होगी। इसके तहत अभी तक लगभग 49 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 4 से 6 विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सभी संस्थानों को उपयुक्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना से सुसज्जित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश भर में चिकित्सा संस्थानों के निर्माण को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त डॉक्टर और पैरा-मेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मरीजों के सर्वाेत्तम उपचार के लिए विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण और आधुनिक मशीनरी उपलब्ध हो।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने पर भी बल दिया और कहा कि ओरल हेल्थ स्वास्थ्य देखभाल का महत्त्वपूर्ण पहलू है। दंत चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बताया जा रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक इसका विस्तार किया जा रहा है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हजारों पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें विशेषज्ञ और रेजिडेंट डॉक्टर, नर्स और अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों के अलावा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पैरा-मेडिकल स्टाफ को युक्तिसंगत बनाने के लिए भी कदम उठाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी चिकित्सा संस्थानों विशेष दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम प्रियंका वर्मा, मिशन उप-निदेशक एनएचएम डॉ. गोपाल बेरी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रदेश की मातृशक्ति को क्यों नहीं मिल रहे हैं₹1500 बालिका आश्रम में हुई घटना दुःखद, बेटियों को मिले सुरक्षित वातावरण एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में लिफ्ट के समीप ‘हिमाचल हाट’ की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : एसएचजी की महिलाओं को विपणन और आजीविका मंच होगा उपलब्ध -मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में लिफ्ट के समीप ‘हिमाचल हाट’ की आधारशिला रखी। दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह हिमाचल हाट प्रमाणिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल से मिला हिमाचल पेंशनर संघ

बैजनाथ, 4 जनवरी : हिमाचल पेंशनर संघ ब्लॉक बैजनाथ अध्यक्ष रमेश चड्ढा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन : दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी

मुख्यमंत्री ने 10 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, घर-द्वार पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे सिरमौर : 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक...
Translate »
error: Content is protected !!