निष्पक्ष निर्वाचन में माॅडल कोड आॅफ कंडक्ट कमेटी की अहम भूमिका : कमेटी के सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी

by
धर्मशाला, 29 फरवरी। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कांगड़ा जिला में गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। डीसी आफिस के एनआईसी सभागार में आयोजित आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन में माॅडल कोड आॅफ कंडक्ट कमेटी की अहम भूमिका है तथा कमेटी के माध्यम से चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाती है। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू ने आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे और निजी भवनों में लगी सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को 72 घंटों के भीतर हटाना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में सभी प्रकार के बैनर, होर्डिंग, नारा लेखन, दीवार लेखन इत्यादि शामिल रहेंगे। कहा कि सभी सरकारी विभाग अपने भवनों, वैबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप तथा अन्य सोशल मीडिया पर लगी विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री को निर्धारित समय के भीतर स्वयं हटाना सुनिश्चित बनाएंगे।
एडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही केवल उन्हीं विकास निर्माण कार्यों को अनुमति रहेगी जो पहले से ही चले होंगे। इसके अलावा कोई भी नया विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा। साथ ही सभी विभागों को चल रहे विभिन्न विकास निर्माण संबंधी कार्यों की सूची भी तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों की अनुपालना करने का आवाहन किया और कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद केवल जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी की अनुमति पर ही राजनैतिक दल प्रचार सामग्री को प्रदर्शित करें। इस अवसर पर बैठक के समन्वयक संदीप कुमार, आईपीएच के मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया- बद्दी में दिन दहाड़े हुई खूनी झड़प भी प्रदेश के बिगड़ी क़ानून-व्यवस्था का नमूना : जयराम ठाकुर

राजनीतिक हालात के लिए अपना दोष स्वीकार करें मुख्यमंत्री, भाजपा को कोसने से कुछ नहीं होगा मुख्यमंत्री को मानना चाहिए कि क़ानून व्यवस्था प्रदेश की रसातल में हैं,   लोग टिकट देने के लिए चिट्ठी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस के दुश्मन बंबीहा गैंग पर कसा NIA का शिकंजा : 3 राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी

टेररिस्ट-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दविंदर बंबीहा गिरोह के सहयोगियों से जुड़े 9 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापेमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 पुलिस अधिकारियों के तबादले : 3 मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल की भी तैनाती

शिमला : हिमाचल सरकार ने आज 10 पुलिस अधिकारियो व चार कालजो प्रिंसिपलो को इधर से उधर कर दिया। इसके इलावा सचिवालय कैडर के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को पुनः: रोजगार से निवाजा गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 क्विंटल चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार : समराला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा

समराला :   पुलिस और सीआईए स्टाफ खन्ना ने एक संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माछीवाड़ा-समराला रोड पर गांव...
Translate »
error: Content is protected !!