निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

by
मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत निहरी, घड़ोई, मराहड़ा, बजीहन, जरल तथा बंदली पंचायतों के लोगों की जनसमस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान मौके पर किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां कार्यक्रम स्थल पर लगाएं, ताकि आम जनता को प्रदेश सरकार की समावेशी एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके और वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित फार्म भी वहीं भरे जाएंगे तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जाएंगे। आम जनता की सुविधा के लिए मौके पर अस्थायी आरएलए काउंटर भी स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी जनसमस्याओं का समाधान घर-द्वार पर प्राप्त करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास अधिकारी जी.सी. पाठक तथा वर्चुअल माध्यम से एसडीएम सुंदरनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा से 126 बसों द्वारा प्रदान किया गया निशुल्क बस सेवा का लाभ : लगभग 5500 श्रद्धालुओं को मिल चुका है निशुल्क बस सेवा का लाभ : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि हाल ही में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान जिला चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के भरें जाएंगे 27 पद

ऊना, 9 सितंबर: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैच बाईज़ अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट(एलोपैथी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 करोड़ रुपये, प्रदेश सचिवालय से सीटीओ शिमला तक विद्युत केबल बिछाने के लिए आवंटित होंगे : मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय से सीटीओ शिमला के मध्य भूमिगत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ पंचकूला, 3 जुलाई: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में परम पूज्य...
Translate »
error: Content is protected !!