नील गाय की आड़ में किया बारासिंगे का शिकार : निग्गी के जंगल में मिला कटा हुआ सिर

by

नवांशहर। कस्बा काठगढ़ के नजदीकी गांव निग्गी के जंगल में गांववासियों ने बारासिंगे का कटा हुआ सिर बरामद किया है। अकेले सिर के मिलने से शिवालिक के जंगलों में नील गाय की आड़ में बारासिंगे के शिकार के खेल की संभावनाओं को बल मिल रहा है। लोगों ने इस मामले की जंगली जीव विभाग से जांच की मांग की है। गांववासियों ने बताया कि बारासिंगे का कटा हुआ सिर देखकर साफ नजर आ रहा है कि शिकारियों द्वारा इसे काफी बेरहमी से मारा गया है। शिकारी बारासिंगे का सिर फैंक गए, जबकि धड़ साथ ले गए। लोगों ने कहा कि जंगली जीव कुदरत की सुंदर पूंजी हैं और इनकी रक्षा करना सभी का फर्ज है। गांववासियों ने कहा कि सरकार द्वारा जंगली जीवों के शिकार पर पाबंदी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी रात के समय शिकारी जंगली जीवों का शिकार करने से बाज नहीं आते, क्योंकि बारासिंगे का मांस काफी मंहगा बिकता है। उन्होंने जंगली जीव विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। वहीं जानकारों का मानना है कि असल में ये नील गाय की आड़ में बारासिंगे का शिकार हो सकता है। नीलगाय व बारासिंग के मांस को सिर के बिना पहचानना आसान नहीं रहता। क्योंकि दोनों का धड़ एक जैसा ही होता है। बताते चलें कि सांभर या बारासिंगे का शिकार पूरी तरह से बैन है। जबकि नील गाय का परमिट मिल जाता है। लेकिन इलाके में नहरों के पक्के किए जाने तथा जंगलों की जमीन कम होने से पहले ही इनका इलाका कम हो रहा है तथा इसीलिए वन्यजीव प्रेमी बार बार नील गाय के शिकार को भी पूरी तरह से बैन करने की मांग उठाते रहते हैं। गांव वासियों व वन्यजीव प्रेमियों ने मामले की जांच की मांग उठाई है। वन रेज अफसर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर ने लगाए

माहिलपुर : सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर के संयुक्त सहयोग से गांव चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष हरवेल...
article-image
पंजाब

नौजवानों को जल्द समर्पित होगा अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर हाल: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो चुके लाजवंति स्पोर्टस कांप्लेक्स में बन रहे मल्टीपर्पस इंडोर हाल का दौरा करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही खिलाडिय़ों को...
article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार-2 : 72 घंटों में 3260 व्यक्तियों की गिरफ्तारी, जिसमें 135 पीओ शामिल

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की धरोहर घंटाघर की घड़ी एवं इमरजेंसी में बजाने वाला यंत्र कहां है : तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत आने वाले खतरे को देखते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी के दौरान जो कार्य किए जाते हैं उनकी रिहर्सल लगातार कर रहा है। इन...
Translate »
error: Content is protected !!