अतिक्रमण पर डंडा : नगर कौंसिल ने दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण पर

by

नवांशहर। स्थानीय नगर कौंसिल की ओर से वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, एमई एचएस सेठी सहित तमाम अधिकारी व सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। कौंसिल की ओर से कोठी रोड, तारा आईस फैक्टरी रोड, मास्टर मलकीत सिंह रोड पर दो घंटे तक चलाई गई इस मुहिम से लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर कौंसिल की ओर से जहां दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। वहीं, कुछ दुकानदारों को वार्निंग भी दी। इसके अलावा नगर कौंसिल द्वारा दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे लगाई गई तिरपालें भी उतरवाई। इस दौरान नगर कौंसिल के ईओ राम प्रकाश ने दुकानदारों से कहा कि नगर कौंसिल की ओर से आने वाले दिनों में लगातार अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई जाएगी। यदि दुकानदारों की ओर से अपना सामान सड़क पर से न हटाया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। जिसे बारी हर्जाने के बाद ही वापिस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों का सामान बाहर लगाकर आधी से अधिक सड़क पर कब्जा किया हुआ था। जिसके बाद कौंसिल की ओर से पिछले कुछ ही दिनों में दो से तीन बार लोगों को सूचना भी दी थी, कि यदि उन्होंने अपना सामान सड़क पर से नहीं हटाया तो कौंसिल की ओर से उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद ही नगर कौंसिल की ओर से उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने दुकानदारों के चेतावनी भी दी कि अभी तो नगर कौंसिल ने दुकानदारों को सिर्फ ट्रेलर ही दिखाया है, यदि दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर से नहीं उठाया, तो वे पिक्चर देखने के लिए भी तैयार रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
पंजाब

कोविड के कारण अपने माता-पिता खो चुके 18 बच्चों की पेंशन मंजूर कर की जा चुकी है अदायगी: अपनीत रियात

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, ऐसे बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने में किसी भी तरह...
article-image
पंजाब

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 48 के पूरण नगर में 18 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 10 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

मान सरकार दोबारा पंजाब को काले दौर में धकेलना चाहती–निपुण शर्मा

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में भाजपा ने मान सरकार का पुतला जलाया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : बीती रात जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व...
Translate »
error: Content is protected !!