मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति ने मांगी माफी : मामला शांत

by

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर बूथ पर 12 नवंबर को चुनाव के दिन शाम को हुए हंगामे का मामला शांत हो गया है। क्योंकि इस मामले में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की। वहीं उस दिन मंत्री पर हाथ उठाने वाले ने भी मीडियो की मौजूदगी में उनसे माफी मांग ली है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति रामस्वरूप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह हाथ जोड़कर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से माफी मांगते हैं, क्योंकि सुखराम चौधरी बहुत ही शांत व्यक्ति हैं। आशा करता हूं कि उन्होंने मुझे माफ कर दिया होगा, क्योंकि उन्होंने मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। वह एक महान आदमी हैं। इसके अलावा रामस्वरूप ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी के साथ लड़ाई झगड़ा नहीं किया। उस दिन वह तनाव में था, जिस कारण उनका हाथ गलती से उठ गया। अब उनको इस बात का पछतावा है। मंत्री सुखराम चौधरी की जीत होती है तो वह लड्डू लेकर घर जाएंगे और उनको बधाई देंगे। इन्होंने आशा जताई है कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जीत दर्ज कर सकते हैं। वहीं इस पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में माहौल गर्म होता है। जो बात बीत गई, वह बीत गई। अब आगे कुछ नहीं करना चाहते।
क्या था मामला :
चुनावों के दिन शाम के समय बूथ पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पहुंचे। वे बूथ के अंदर गए, लेकिन बार-बार अंदर बाहर आने-जाने पर कांग्रेस समर्थक ने कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग को फोन किया तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से कहा कि यह ठीक नहीं है। इसके बाद वहां पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि ऊर्जा मंत्री सुखराम पर हाथ भी उठाया गया। मौके पर पहुंचकर चुनाव अधिकारी और पुलिस बल द्वारा मामले को शांत करवा दिया गया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस थाना में दी गई है और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है और जिन लोगों ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया है, उन पर मामला दर्ज करके कड़ी कार्रवाई चुनाव आयोग करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद् मनोज कुमार ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां : करियां वार्ड के विकास में किये हर संभव प्रयास : मनोज कुमार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में पंचायती राज चुनावों को तीन वर्ष पूर्ण हो गये है I इसी कड़ी में चम्बा जिला में करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने इरावती होटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्री : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ।  सोलन: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन इंद्रधनुष 2023 : 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान, पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित

ऊना, 4 अगस्त – मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!