नेकेड पार्टी में पहुंचीं इंडियन एक्ट्रेस : 20 मिनट में ही भागी : फिर बोली मुझे किसी के प्राइवेट पार्ट्स नहीं देखने

by

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति यूरोप में वेकेशन मना रही है। हाल ही में उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में ‘नेकेड पार्टी’ अटेंड की. एक्ट्रेस ने इस पार्टी के बारे में बात की है और अपना खराब एक्सपीरियंस शेयर किया है।

नेकेड पार्टी में ऐसा था एक्ट्रेस का हाल : बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये बहुत ही खराब एक्सपीरियंस था । उन्होंने एंजॉय नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘वहां ये सब चीजें बहुत बहुत कॉमन हैं। इसका प्वॉइंट है बॉडी पॉजिटिविटी को प्रमोट करना। मैंने सोचा कि चलो एक्सपीरियंस करते हैं। ये पार्टी एक बार में हो रही थी, जो फ्रेंड के फ्रेंड का था। मैं गेस्ट लिस्ट में थी। मैं वहां गईं और तुरंत वहां से भाग गईं क्योंकि मैं बहुत देसी हूं। मुझे किसे के प्राइवेट पार्ट्स देखने का कोई शौक नहीं है । आगे उन्होंने कहा, ‘लेकिन ये पार्टी वहां अच्छी सोच के साथ होती है। ये फन और पॉजिटिविटी के लिए होती है। ये पार्टी बिल्कुल भी वल्गर नहीं थी। लेकिन इंडियन होने के नाते हम लोगों को बॉडी को लेकर कॉन्शियस तरीके से बड़ा किया गया है।

बता दें कि एक्ट्रेस ने उस पार्टी में 20 मिनट ही बिताए थे, जबकि ये पार्टी पूरी रात चली थी।

‘नहाने की जरुरत है, बापरे’ —- इसी के साथ उन्होंने X पर भी इसके बारे में बताया। उन्होंने लिखा- ‘हाल ही में बर्लिन में बॉडी पॉजिटिविटी/नेकेड पार्टी अटेंड की। मुझे एक कहावत याद आई कि इतने भी खुले दिमाग के मत बनो कि दिमाग ही बाहर गिर जाए। मैं हमेशा से देसी गर्ल हूं। नहाने की जरुरत है और
एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को भी इसके बारे में नहीं बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी कावेरी को इसके बारे में नहीं पता कि वो एक ऐसी पार्टी में गई हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी इसे लेकर चिलआउट होगी। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘वो खुश होगी कि मैंने ऐसा कुछ किया. भले ही मैं 20 मिनट में भाग गई, लेकिन कम से कम मैंने जाने की कोशिश तो की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धर्मशाला, 22 सितंबर। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सहित 4 पर केस दर्ज : कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 13 लाख की ठगी

ऊना : 11 अक्टूबर । जिला ऊना के बाथड़ी गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े 13 लाख की ठगी हुई है। पंजाब के एजेंट ने हिमाचल के इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
article-image
पंजाब

हरीश चौधरी के जन्म दिवस पर प्रणव कृपाल ने लगवाई स्ट्रीट लाइट्स

गढ़शंकार : युवा कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने आज पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी के जन्म दिवस पर गढ़शंकर शहर में नए जुड़े मोहल्ले आदर्श नगर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की शुरूआत की|...
Translate »
error: Content is protected !!