नेचर फैस्ट होशियारपुर-2025 : संस्कृति व पर्यटन मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद करेंगे फैस्ट का उद्घाटन – स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी अलाप सिकंदर बांधेंगे समां

by
21 से 25 फरवरी तक लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित अलग-अलग स्थानों पर होंगे इवेंट
लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम में हस्त कला, शिल्पकला, फूड स्टाल, सैल्फ हैल्प ग्रुपों के स्टाल, झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे लोगों का मनोरंजन
 फैस्ट के दौरान लोगों के लिए रहेगा खुला प्रवेश
 नाइट कैंपिंग, साइक्लोथॉन, किड्स कार्निवाल, ऑफ-रोडिंग, जंगल सफारी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 25 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे नेचर फेस्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 21 फरवरी को शाम 4 बजे संस्कृति व पर्यटन मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद नेचर फेस्ट होशियारपुर का उद्घाटन करेंगे।
      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नेचर फेस्ट के दौरान लोगों के लिए खुला प्रवेश रहेगा और स्टेडियम में विभिन्न चीजों, कलाकृतियों और सामान की पेशकश करते हुए 100 के करीब स्टॉल लगेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन पंजाबी गायक अलाप सिकंदर और 25 फरवरी को कंवर ग्रेवाल अपनी गायकी से समां बांधेंगे। पांच दिवसीय नेचर फेस्ट की शुरुआत 21 फरवरी को पौंग डैम में बर्ड वॉचिंग से होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासियों को फेस्ट की रौनक बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों के लिए यह फेस्ट बेहद मनोरंजक रहेगा। उन्होंने बताया कि सोलिस और ठरोली में नाइट कैंपिंग और लाजवंती स्टेडियम में साइक्लोथॉन के अलावा वन चेतना पार्क में किड्स कार्निवाल होगा। इसी तरह 23 फरवरी को स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुकानेट में ऑफ-रोडिंग होगी, जिसमें भाग लेने वालों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। नेचर रिट्रीट, चौहाल में लोग बूटिंग और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। इसी तरह 25 फरवरी की शाम को गायक कंवर ग्रेवाल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद नेचर फेस्ट का समापन होगा। उन्होंने बताया कि ‘ नेचर फैस्ट होशियारपुर’ का उद्देश्य प्रकृति की गोद में बसे होशियारपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं से लोगों को रुबरु करवाना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह किया ED ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। यह कथित घोटाला उनके वन मंत्री के कार्यकाल के दौरान सामने आया था। पंजाब विजिलेंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा में घूमने की 12 जगहें हैं बहुत फेमस ….जानिए और एक बार घूम कर आए

नई दिल्ली : चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित एक हिमालयी शहर है. प्राचीन मंदिरों, गुफाओं और भारतीय इतिहास की झलक दिखाने वाली इमारतों के लिए मशहूर चंबा इस खूबसूरत शहर पीर...
Translate »
error: Content is protected !!