नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

by

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हिमाचल के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों के साथ आज आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की स्थिति से अवगत कराया और उनसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निवेदन किया। साथ ही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास एवं प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में ज्यादा से ज़्यादा सहयोग करने का आग्रह किया।
आदरणीय शाह जी ने आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव सहयोग किया था। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, वायुसेना के हेलीकॉप्टर तत्काल उपलब्ध करवाए थे।
उन्होंने हमारे आग्रह पर बीस दिन के अंदर ही आपदा से हुए नुकसान के आंकलन के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम भेजी। हमने आपदा के कारणों पर शोध की माँग की थी, उसके लिए भी उच्च स्तरीय टीम का गठन भी तत्काल प्रभाव से कर दिया। सभी प्रकार के सहयोग के लिए उनका हिमाचल की जनता की तरफ़ से आभार भी व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्तरी रेलवे की मंडल सलाहकार समिति DRUCC में डॉ. सुकृत सागर की नियुक्ति

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा नामांकन -सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा पर मिली ज़िम्मेदारी -कांगड़ा घाटी रेल लाइन की जल्द बहाली की जगी उम्मीद एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊनी उड़ने वाली गिलहरी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  : वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में किए गए कैमरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक में “लूटतंत्र”, बैंक बना निजी जागीर

बिना अनुमति वाहन खरीद, निजी विलासिता, रिकॉर्ड गायब केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सहकारी बैंक जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन एक बार फिर गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!