शिशु लिंगानुपात लगभग 930 पहुंचा ज़िला ऊना में : राघव शर्मा

by

महिला सशक्तिकरण में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं
ऊना 2 मार्च : ज़िला ऊना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप लिंग अनुपात में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने वीरवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विभागों की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाआें के सफल कार्यान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में शिशु लिंगानुपात लगभग 930 तक पहुंच गया है। उन्होंने जानकारी दी कि गरिमा योजना के तहत 80 मामलों में 14 लाख 91 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिनमें बेटियों को गोद लेने 53 दम्पत्तियों 11 लाख 13 हजार रूपये व 18 बेटियों को शिक्षा 3 लाख 78 हजार शिक्षा ऋण के रूप में प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 15 अनाथ बच्चों को 6 लाख तीन हजार, 64 ऐसी कन्याएं जिनके पिता गंभीर बीमारी अथवा शारिरिक अपंगता इत्यादि के कारण आजीविका चलाने में अक्षम हैं, को 18 लाख 63 हजार तथा अन्य ऐसे ही अनाथ बच्चों को 16 लाख 65 हजार रूपये की आथि्र्ाक सहायता प्रदान की गई है। जबकि जिला ऊना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 9 बेटियों को सम्मानित भी किया गया है। आशीर्वाद योजना के तहत भी अनाथ बच्चियों को शिक्षा पूरी करने के लिए 37 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई।
डीसी ने जानकारी दी कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व सप्ताह के दौरान ज़िला टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें घरेलू हिंसा, विधिक साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, पोस्को अधिनियम इत्यादि बारे ज़िला के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता षिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वार्शिक कार्य योजना के तहत निर्धारित कार्यक्रमों का भी चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है।
7.5 हजार परिवारां को जारी किये कार्ड
राघव षर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊना उत्कर्श योजना में जिला के ऐसे 7.5 हजार परिवारों को कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्ड उन परिवारों को जारी किये जाते हैं, जिनमें केवल बेटियां हैं। ऐसे परिवारों को किसी भी सरकारी कार्यालय में संबंधित कार्य के लिए संपर्क करने पर प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देष दिये कि इस योजना के तहत जारी कार्ड का नवीनीकरण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, ऐसे में यदि कोई भी लाभार्थी पुराना कार्ड प्रस्तुत करे, उसे योजना के लाभ के लिए पात्र समझा जाए।
महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं
उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए जिसके लिए उन्होंने खेल विभाग को इसकी प्लान तैयार करने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ज़िला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट करने वाली कन्याओं को भी आमंत्रित किया जाए ताकि अन्य बालिकाएं उनसे प्रेरित हो सकें।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान, सीडीपीओ गगरेट लक्ष्मण दास, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह व प्राथमिक देवेन्द्र चन्देल, जिला खेल अधिकारी चंद्रमोहन शार्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक रंग महल के रखरखाव कार्यों का निरीक्षण 

वास्तुकला शैली के अनुरूप मरम्मत कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल का दौरा कर वहां चल रहे रखरखाव...
हिमाचल प्रदेश

एसीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में दोषी करार : 11 महीने जेल की सजा और 1500 रुपए जुर्माना लगाया

हमीरपुर : नादौन में एसीजेएम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार बनाम सुरेन्द्र कुमार केस की सुनवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमार को सजा सुनाई है। नादौन के गांव लाहड़ के सुरेन्द्र कुमार पुत्र बाबू राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 20 नम्वबर को मनाया जाएगा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह : अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता

500 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य लेंगे भाग एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
Translate »
error: Content is protected !!