नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला ;
विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर तीख़ी प्रक्रिया देते हुए इसे विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा के खिलाफ बताया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी पलटवार किया। कुलदीप पठानिया ने साफ किया कि वे विधानसभा के बाहर और भीतर अलग अलग दायित्व है जिसे वो बखूबी निभा रहे हैं ।
विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों से चलती है और सदन के भीतर मैंने कभी इस तरह की बात नहीं कही। सदन के बाहर मेरा अलग दायित्व है और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे की मुझे क्या करना है और क्या नहीं। जयराम ठाकुर को जवाब देने के लिए मैं बाध्य नहीं हूं बल्कि उनकी जबावदेही सदन के प्रति है।जयराम ठाकुर मुझसे काफी जूनियर है और उन्हें मुझे जवाब देने की आवश्यकता नहीं है इसलिए वह क्या कहते हैं उसका कोई औचित्य भी नही है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मेरे निर्णयों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगाई है उन्होने भी मुझसे प्रश्न नहीं किया तो नेता विपक्ष जयराम ठाकुर प्रश्न उठाने वाले कौन होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आचार्य रामानन्द, सतपुरुष कबीर तथा सतगुरु गायोंवालों की मूर्तियाँ की गईं स्थापित : सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवालियां गद्दीनशीन जी के मार्गदर्शन में सुबह भोर में एक विशाल शोभा यात्रा का भी किया गया आयोजन

गढ़शंकर : सतगुरु ब्रह्म सागर भूरीवाले गुरुगद्दी परंपरा गरीबदासिया संप्रदाय के लालपुरी भवानीपुर धाम में की मूर्ति स्थापना समारोह आज बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदाओं से ज़िला में 350 करोड़ रुपयों के नुकसान का आकलन -विधानसभा अध्यक्ष

आपदा प्रभावित लोगों को 4 करोड़ रुपयों की तत्काल राहत राशि प्रदान चंबा, 2 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि जारी मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से अब तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही सरकार-धनी राम शांडिल – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले की मध्य जलेब में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

मंडी 12 मार्च। स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि एक समर्थ, सशक्त और स्वस्थ हिमाचल बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश में जन स्वास्थ्य के बुनियादी...
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में निर्माणाधीन आंचलिक पशु चिकित्सालय और मुर्राह प्रजनन फार्म का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, समूरकलां में गौशाला का भी किया दौरा

ऊना : उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने पशुपालन विभाग के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों की निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बरनोह में बन...
Translate »
error: Content is protected !!